Move to Jagran APP

फसलों के बढ़ाए दाम नाकाफी : गुरलाल सिंह

लदाना चक्कू से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का सहयोग करने के लिए किसान नेता गुरलाल सिंह के नेतृत्व में किसानों का 28वां जत्था रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 06:22 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 06:22 AM (IST)
फसलों के बढ़ाए दाम नाकाफी : गुरलाल सिंह
फसलों के बढ़ाए दाम नाकाफी : गुरलाल सिंह

संवाद सहयोगी, सीवन : लदाना चक्कू से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का सहयोग करने के लिए किसान नेता गुरलाल सिंह के नेतृत्व में किसानों का 28वां जत्था रवाना हुआ। गुरलाल सिंह ने बताया कि यह जत्था अपने साथ राशन, पानी, दूध व हरी सब्जियां लेकर रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो फसलों के दाम तय किए हैं वे ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इससे किसानों का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि सुधार कानून रद नहीं हो जाते हैं व एमएसपी की गारंटी नहीं मिल जाती है तब तक यह आंदोलन दिल्ली में किसानों द्वारा शांतिपूर्वक जारी रहेगा। ये सुधार कानून किसानों सहित मजदूरों, दुकानदारों, व्यापारियों व आम जनता के हितों में नहीं है। इस मौके पर मनू, हरदेव सिंह, रवि वड़ैच, महेंद्र सिंह व मनोहर मौजूद थे। महंगाई की मार में पिस रहा आम आदमी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, सीवन : कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल राणा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में आग लगी है। सरकार इस बारे में कुछ नहीं कर रही है। जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा के नेता सत्ता के नशे में मस्त हैं। आम आदमी फिर से महंगाई की मार में पिस रहा है। लाकडाउन के कारण लोगों के पास काम नहीं है दूसरी और महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। ऐसे में आम आदमी की जेब काटी जा रही है। राणा ने कहा कि जिस प्रकार से तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है उससे तो महंगाई और अधिक बढ़ेगी। लाकडाउन के कारण फल व अन्य करियाना का सामान भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। ऐसा लग रहा है कि सरकार का किसी चीज पर काबू ही नहीं है। जिन लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है उन्हें राहत दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.