गांव पाई में शांति पूर्ण रहा मतदान
जिले के सबसे बड़े गांव पाई में मतदान शांति पूर्वक हुआ। गांव के बूथ 155 में शाम को 6 बजे 951 में से केवल 675 वोट पड़े। क्षेत्र में सुबह के समय मतदान तेजी से चला लेकिन बाद में गति धीमी रही।
संवाद सहयोगी, पाई : जिले के सबसे बड़े गांव पाई में मतदान शांति पूर्वक हुआ। गांव के बूथ 155 में शाम को 6 बजे 951 में से केवल 675 वोट पड़े। क्षेत्र में सुबह के समय मतदान तेजी से चला, लेकिन बाद में गति धीमी रही। प्योदा गांव में बूथ नंबर 50 पर 11 बजे तक 1203 में से 425, बूथ न0 49 में 1213 में से 332, बूथ न0 48 में 1274 में से केवल 379 वोट ही पड़ सके थे। इसी तरह हरसौला गांव में 11.30 बजे बूथ न0 65 में 1117 में से 381, बूथ नंबर 66 में 1136 में से 375 तथा 67 में 1167 में से 315 वोट ही पड़े थे। इसके बाद पाई गांव में लगभग 12.30 बजे मतदान केवल 43 प्रतिशत रहा। इसके बाद बूथ खाली पड़े दिखाई दिए। यहां पर 165 में 1099 में से 451, 151 में 1102 में से 466, 148 में 955 में से 391, बूथ 149 में 789 में से 370, 147 में 1023 में से 390, 146 में 780 में से 370 तथा 154 में 758 में से 355 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। करोड़ा गांव में भी 12 बजे तक केवल 22 प्रतिशत मतदान हो पाया था। सीजन के चलते मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव की अपेक्षा कम रहा। हालांकि मतदान को लेकर उत्साह लोगों में दिखाई दिया। लोग बुजुर्गो व बीमार लोगों को गोद में उठाकर वोट डलवाने के लिए पहुंचे।