जोनल खेल स्पर्धाओं में 700 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। पानीपत अंबाला व जींद जोन के 20 विद्यालयों के 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। पानीपत, अंबाला व जींद जोन के 20 विद्यालयों के 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 6 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में तैराकी, जूडो, ताइक्वांडो, कुश्ती, तीरंदाजी व फुटबॉल के खिलाड़ी भाग लेंगे। पहले दिन जूडो व तैराकी प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्राफी जीती। लड़कों ने जूडो में 6 स्वर्ण व 1 रजत और लड़कियों के वर्ग 3 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त किया। लड़कों की जूडो प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल भिवानी और लड़कियों में डीएवी स्कूल शाहबाद दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी थर्मल के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 13 रजत व 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कियों की तैराकी प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, 7 रजत व 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कों की तैराकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर डीएवी हिसार व लड़कियों की तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।
प्रिसिपल ऋतु दिलबागी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग है। बच्चों को किसी न किसी खेल को जरूर अपनाना चाहिए। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर कोच चित्र कुमार, राजेश कुमार, प्रवीन कादियान, विकास शर्मा, प्रतीक कुमार, कंवर धीमान, अरुण कुमार व रविद्र कुमार मौजूद रहे।