Move to Jagran APP

भीषण गर्मी के प्रकोप से जन-जीवन प्रभावित

भीषण गर्मी के प्रकोप से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय तो लोग गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए घरों में दुबके हुए नजर आ रहे हैं। सड़क व बाजार भी सुनसान दिखाई दे रहे हैं। गर्मी व उमस से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 06:18 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 06:18 AM (IST)
भीषण गर्मी के प्रकोप से जन-जीवन प्रभावित
भीषण गर्मी के प्रकोप से जन-जीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

भीषण गर्मी के प्रकोप से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय तो लोग गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए घरों में दुबके हुए नजर आ रहे हैं। सड़क व बाजार भी सुनसान दिखाई दे रहे हैं। गर्मी व उमस से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा हैं।

मौसम विभाग के विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि पिछले तीन दिनों से तापमान में बदलाव आया है। कैथल में अधिकतम तापमान 42.5 व न्यूनतम तापमान 30. 0 दर्ज किया गया है। मौसम को देखते हुए जून के महीने में आगे गर्मी व उमस जारी रह सकती है। उमस के प्रकोप से हर कोई बेहाल है। दस बजे के बाद सूर्य देव की किरणों से लोगों को सफर करने में दिक्कत आ रही है। इस मौसम से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलते हैं।

15 जून से धान की रोपाई कर सकते है किसान

गर्मी ज्यादा होने के कारण किसान भी परेशान है। किसानों की नरमा कपास का खराब होने का खतरा बना रहता है। वहीं 15 जून से धान की रोपाई का भी कार्य शुरू हो रहा है। किसानों को इस समय बरसात की जरूरत है। अब बरसात नहीं हुई तो फसल खराब होने का खतरा भी बना रहेगा।

आगामी दिनों में इस तरह से रहेगा मौसम

दिन अधिकतम न्यूनतम ऐसा रहेगा मौसम

शुक्रवार - 41 डिग्री 29 डिग्री - साफ रहेगा।

शनिवार - 41 डिग्री 28 डिग्री- साफ रहेगा।

रविवार - 36 डिग्री 26 डिग्री - बरसात होने की संभावना है।

सोमवार - 36 डिग्री 26 डिग्री - बरसात होने की संभावना है।

मंगलवार - 35 डिग्री 25 डिग्री- बरसात होने की संभावना है।

बुधवार - 36 डिग्री 26 डिग्री- बादल छाए रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.