आइटीआइ बूथ पर हुए झगड़े में 60 से 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
आइटीआइ बूथ पर मतदान को लेकर हुए विवाद को लेकर यहां चुनाव सुपरवाइजर पवन कुमार की शिकायत पर 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया
कैथल : आइटीआइ बूथ पर मतदान को लेकर हुए विवाद को लेकर यहां चुनाव सुपरवाइजर पवन कुमार की शिकायत पर 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विधानसभा चुनाव को लेकर यहां हुए मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही तनाव पूर्ण स्थिति रही। कई बार विवाद होता-होता बचा। इस कारण जिला प्रशासन की तरफ से यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने से दस मिनट पहले यहां भाजपा व कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। इस कारण दोनों में जमकर लात-घुसे चले। बाद में यहां पथराव भी हो गया। पुलिस ने स्थिति बेकाबू होती देख लाठी चार्ज करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी विरेंद्र विज मौके पर पहुंचे। काफी समय बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुबह पुलिस लाइन थाना में शिकायत देकर बूथ के बाहर झगड़ा करते हुए माहौल खराब करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।