विज्ञान मेले में दीप व सिमरन ने पाया दूसरा स्थान
मां सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरा के बच्चों ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल में पहुंचने पर बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया।
संवाद सहयोगी, ढांड : मां सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरा के बच्चों ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल में पहुंचने पर बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। डायरेक्टर पवन कुमार ने दोनों बच्चों को उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रिसिपल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेले का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी कैलाश चंद्र ने किया। मेले में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। टीम प्रोजेक्ट में दीप कुमार व सिमरन टाया ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। चार से छह दिसंबर तक विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल साइंस फेयर में दोनों बच्चों का चयन हुआ है। यहां देश के विभिन्न कोनों से चुने हुए प्रतिभागी भाग लेंगे। स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार व स्टाफ सदस्यों ने दोनों बच्चों के उच्जवल भविष्य की कामना की है।