हैंडबॉल स्पर्धा में रोहतक ने महेंद्रगढ़ को हराया, जूडो में भिवानी की अन्नू प्रथम
महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में तीन दिवसीय 53वीं राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीसी धर्मवीर ¨सह ने खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को हर सुविधा सरकार दे रही है।
जागरण संवाददाता, कैथल : महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में तीन दिवसीय 53वीं राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीसी धर्मवीर ¨सह ने खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को हर सुविधा सरकार दे रही है।
प्रतियोगिता में 17 वर्षीय आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की जूडो एवं हैंडबॉल के खेल होंगे। प्रदेशभर से लगभग 1200 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। डीसी ने मार्च पास्ट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सलामी ली।
जिला खेल अधिकारी जो¨गद्र हुड्डा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने के सभी प्रबंध किए गए हैं। खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही की ड्यूटी लगाई गई है।
इस मौके पर जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, सुपाश्व जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भांगड़ा एवं क्योड़क स्थित मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया है। इस मौके पर रणबीर फौजी, दलीप ¨सह, सुदेश, बिमला सिरोही, रति राम शर्मा, सूरजभान, सुरेश गुलशन, रामेश्वर, ईश्वर मौजूद थे।
बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोहतक ने महेंद्रगढ़ को, करनाल ने पंचकूला को, चरखीदादरी ने पलवल को, रेवाड़ी ने कुरुक्षेत्र को, सोनीपत ने गुरुग्राम को तथा फरीदाबाद ने अंबाला को हराया। लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम ने अंबाला को, रेवाड़ी ने फरीदाबाद को, रोहतक ने पानीपत को, चरखीदादरी ने पलवल को, कुरुक्षेत्र ने महेंद्रगढ़ को, कैथल ने यमुनानगर को, जींद ने गुरुग्राम को, सिरसा ने सोनीपत को और हिसार ने चरखीदादरी को हराया।
लड़कियों के जूडो के मुकाबलों में 36 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की अन्नू प्रथम, कैथल के रजत ने दूसरा, रोहतक की नीकिता एवं झज्जर की प्रीति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। 63 किलोग्राम हिसार की आरजू प्रथम, कैथल के सगनदीप द्वितीय तथा भिवानी की मंजू व महेंद्रगढ़ की हेमलता तीसरे स्थान पर रही। 70 किलोग्राम में हिसार की रविता प्रथम, सिरसा के रूपेश द्वितीय तथा महेंद्रगढ़ की संध्या दूसरे स्थान पर रही। 70 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में कुरुक्षेत्र की सैनीदित्या प्रथम, रोहतक की भूमि द्वितीय तथा कैथल की स्मृति व महेंद्रगढ़ की मनीषा तृतीय स्थान पर रही।