बरसाना में महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में अभी तक नहीं लगा सुराग
19 जनवरी को गांव बरसाना के खेतों में महिला का अधजला शव महिला था। महिला की हत्या कर शव पराली के ढेर में जलाने का प्रयास किया गया था। अधजले शव की सूचना मिलने के बाद पूंडरी थाना पुलिस की टीम ने मौके का दौरा किया था। एससी लोकेंद्र सिंह व डीएसपी रविद्र कुमार सांगवान भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
संवाद सहयोगी, पूंडरी : 19 जनवरी को गांव बरसाना के खेतों में महिला का अधजला शव महिला था। महिला की हत्या कर शव पराली के ढेर में जलाने का प्रयास किया गया था। अधजले शव की सूचना मिलने के बाद पूंडरी थाना पुलिस की टीम ने मौके का दौरा किया था। एससी लोकेंद्र सिंह व डीएसपी रविद्र कुमार सांगवान भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पूंडरी थाना व सीआइए की टीमें इस मामले की तय तक जाने को लेकर जुटी हुई हैं। अब तक पुलिस पूंडरी व गांव बरसाना के आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल चुकी है। आसपास के जिलों के पुलिस थानों में इस वारदात को लेकर जानकारी दी गई है। अभी तक कई जगहों से महिला के लापता होने की सूचना तो मिल चुकी है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो रही है। पुलिस ने घटनास्थल से महिला का मंगलसूत्र, क्लिप व अन्य सामान बरामद किया था, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
डीएसपी रविद्र कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है। महिला के कानों की बालियों का भी मिलान किया गया है, वहीं कई थानों से महिला के लापता होने बारे भी सूचना मिली है, लेकिन शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। ---------------
जीवन रक्षक दल संस्था ने किया था अंतिम संस्कार
तीन दिन पहले गांव बरसाना के खेतों में मिले महिला के अधजले शव का अंतिम संस्कार शनिवार को जीवन रक्षक दल संस्था के सदस्यों ने किया। संस्था के प्रधान राजू डोहर, राजकुमार, सचिन धमीजा, राकेश शर्मा, डा. कुलदीप कौशिक ने बताया कि संस्था की तरफ से 89 वें लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया गया है। पुलिस विभाग ने महिला के शव को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल से शव को लाकर अंतिम संस्कार किया गया। आधे से ज्यादा शव जिला होने के कारण पहचान नहीं हो पाई।