Move to Jagran APP

निकासी न होने से घरों में घुसा दूषित पानी, लोगों ने लगाया जाम

पानी निकासी नहीं होने के कारण अंबकेश्वर कॉलोनी के कुछ घरों में गंदा पानी घुस गया है। गुस्साए लोगों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रताप गेट रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने में महिलाएं भी सड़क पर ही आकर बैठ गई। करीब आधे घंटे तक प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 09:55 AM (IST)
निकासी न होने से घरों में घुसा  दूषित पानी, लोगों ने लगाया जाम
निकासी न होने से घरों में घुसा दूषित पानी, लोगों ने लगाया जाम

जागरण संवाददाता, कैथल : पानी निकासी नहीं होने के कारण अंबकेश्वर कॉलोनी के कुछ घरों में गंदा पानी घुस गया है। गुस्साए लोगों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रताप गेट रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने में महिलाएं भी सड़क पर ही आकर बैठ गई। करीब आधे घंटे तक प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

loksabha election banner

लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद अधीक्षक नरेंद्र शर्मा और सिटी थाना प्रभारी नन्ही देवी मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। उसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रवि को मौके पर बुलाया गया और समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। लोगों ने मांग की है कि उनकी कॉलोनी में पानी निकासी के लिए बूस्टर बनवाया जाए। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

नहीं हुआ समस्या का समाधान

जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि उनकी यह समस्या आज की नहीं, बल्कि छह साल पुरानी है। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या तो होती ही रहती है। अगर हल्की सी बरसात आ जाए तो गंदा पानी घरों में चला जाता है। उनका घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। पानी और कीचड़ के कारण कॉलोनी के लोग कई बार घायल भी हो चुके हैं। छोटे बच्चे बीमार हो जाते हैं। कई बार संबंधित विभाग को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी के करीब 100 घर इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं।

जी रहे नारकीय जीवन

महिला नीतू ने बताया कि कई सालों से वे नारकीय जीवन जी रहे हैं। घरों में गंदा पानी चला जाता है तो खाना बनाने की भी मुसीबत खड़ी हो जाती है। गंदे पानी में विषैले कीड़े घरों में तैरते दिखाई देते हैं। उनकी मांग है समस्या का समाधान करवाया जाए।

सामान हो रहा खराब

महिला कस्तूरी ने बताया कि बरसात के मौसम में गंदा पानी घरों में घुस जाता है। घर में रखा जरूरत का सामान भी खराब हो जाता है। बच्चों में बीमारी फैलाने का डर बना रहता है। समाधान न होने पर मजबूरी में जाम लगाना पड़ा।

सीवरेज की होगी सफाई

नगर परिषद के अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर ही जन स्वास्थ्य के कर्मचारियों को बुला लिया गया था। पहले सीवरेज की सफाई होगी और उसके बाद नालियों को भी साफ करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.