Move to Jagran APP

कृषि विभाग में 43 में से 31 पद पड़े रिक्त, कामकाज हो रहा प्रभावित

जिले में कृषि विकास अधिकारियों के 43 में से 31 पद रिक्त पड़े हैं। इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्टाफ की कमी से विभाग की योजनाएं व परियोजनाएं किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:05 AM (IST)
कृषि विभाग में 43 में से 31 पद पड़े रिक्त, कामकाज हो रहा प्रभावित

जागरण संवाददाता, कैथल: जिले में कृषि विकास अधिकारियों के 43 में से 31 पद रिक्त पड़े हैं। इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्टाफ की कमी से विभाग की योजनाएं व परियोजनाएं किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है। कार्यरत अधिकारियों को काम करने में परेशानी आ रही हैं। कई-कई दिनों तक भी सरकार की योजनाओं संबंधित किसानों की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाती हैं। एक अधिकारी को कई-कई गांव की जिम्मेदारी दी हुई है। इससे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों तक कृषि संबंधित योजनाएं पहुंचाने के लिए ये पद बनाए हैं ताकि किसानों के पास समय पर आधुनिक तरीके से कृषि करने की सूचना पहुंचाई जाए।

loksabha election banner

उन्नत खेती की नहीं मिल पा रही जानकारी-

किसानों को आधुनिक तरीके की जानकारी नहीं मिल पाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्नत खेती करवाने के लिए कृषि विकास अधिकारियों ही किसानों को जानकारी देता है। यहां पर कृषि विकास अधिकारी की कमी के कारण आधुनिक और लाभकारी फसल पैदा करने के तरीकों की जानकारी नहीं मिलने से किसान लाभकारी खेती करने से वंचित है। किसान मजबूरी में पुरानी खेती करने के लिए बाध्य है।

कार्य हो रहे प्रभावित

किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विकास अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। सरकार की स्कीम प्रधानमंत्री फसल बीमा, क्रॉप कटिग का कार्य, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनाओं, सायल हेल्थ कार्ड योजना, धान की पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक करना इन अधिकारियों की जिम्मेदारी है। किसानों को कृषि की वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालयों से आई नवीनतम जानकारी प्रदान कर उचित बीज के बार में सिफारिश करना होता है। फसल बीमा योजना को लागू करना, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, बीज उपचार के साथ किसानों को फसलों में आने वाले रोग आदि के बारे में जागरूक कर उचित सलाह परामर्श देना होता है।

खाली पदों की अधिकारियों

को दी जानकारी : कर्मचंद

कृषि उपनिदेशक डा.कर्मचंद ने बताया कि जिले में खाली पदों के बारे में विभाग को सूचित किया हुआ है। फिर भी मौजूद अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देकर किसानों तक कृषि की नवीनतम जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले के खाली पदों पर विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एडीओ के पद 43 पद

ब्लॉक- स्वीकृत खाली

कैथल- 12 07

गुहला- 11 09

राजौंद- 05 03

पूंडरी 10 08

कलायत- 05 04

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.