Move to Jagran APP

1600 मीटर दौड़ में अमित सिंह प्रथम, सोनू भाणा द्वितीय

गांव भाणा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर और

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:48 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:48 AM (IST)
1600 मीटर दौड़ में अमित सिंह  प्रथम, सोनू भाणा द्वितीय
1600 मीटर दौड़ में अमित सिंह प्रथम, सोनू भाणा द्वितीय

संवाद सहयोगी, राजौंद: गांव भाणा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर और 800 मीटर की दौड़ रखी गई। इसमें भाणा, करोड़ा, बाकल, फरियाबाद, संतोख माजरा, माजरा रोहेड़ा, बीरबांगड़ा, रोहेड़ा, कुकरकंडा, नीमवाला, खेडी राय वाली, थेहबाहरी व मंडवाल के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन विन्द्र पहलवान ने किया। जबकि प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में वार्ड नंबर एक से जिला पार्षद प्रत्याशी राजेश आत्रेय उपस्थित रहे। मुख्यातिथि राजेश आत्रेय ने खिलाडि़यो को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत मायने नहीं रखती। खिलाड़ियों को अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए जिला और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। सरकार की खेल सुविधा का लाभ लेते हुए खिलाड़ियों को अपने खेल को करियर का रूप देना चाहिए। बेहतर खेल प्रदर्शन करने पर सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को नशे का त्याग कर खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहिए। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छी रहती है।

prime article banner

इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में अमित सिंह करोड़ा प्रथम, सोनू भाणा द्वितीय व तीसरे स्थान पर राजेंद्र बाकल रहे। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अजय करोड़ा प्रथम स्थान, दूसरे स्थान प्रवीण भाणा व तीसरे स्थान पर विकास करोड़ा रहे। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि राजेश आत्रेय ने विजेता खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट, जूते व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोहन शर्मा, दीपक शर्मा, सतीश जांगड़ा, जितेंद्र, कुलदीप शर्मा आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.