जनकपुरी कॉलोनी में जागरण में झूमे श्रद्धालु
करनाल रोड स्थित जनकपुरी कॉलोनी में श्री शक्ति जागरण का आयोजन किया गया। यह जागरण परमेश्वरी जागृति मिशन के तत्वाधान में हुआ जिसमें मुख्य यजमान आरके मुदगिल रिटायर्ड सूबेदार मेजर रहे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:37 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:37 AM (IST)
जासं, कैथल : करनाल रोड स्थित जनकपुरी कॉलोनी में श्री शक्ति जागरण का आयोजन किया गया। यह जागरण परमेश्वरी जागृति मिशन के तत्वाधान में हुआ, जिसमें मुख्य यजमान आरके मुदगिल रिटायर्ड सूबेदार मेजर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुखदेव शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से किया। उन्होंने विधि विधान से पूजा करवा कर मां भगवती की ज्योत प्रचंड की। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महिपाल कौशिक द्वारा गाय गई भेंटें रही। उनके भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर डा. विजय मुदगिल, कमलेश मुदगिल, शिल्पा मुदगिल, ब्रह्म कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष सतबीर थूआ, सुभाष रोहेडा, मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें