कृषि विभाग में एडीओ के 43 में से 25 पद खाली
कृषि विभाग में एडीओ के 43 में से 25 पद खाली पड़े हैं। इससे लोगों तक कृषि योजनाएं नहीं पहुंच रही। इससे कार्यालय का कामकाज भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
जागरण संवाददाता, कैथल: कृषि विभाग में एडीओ के 43 में से 25 पद खाली पड़े हैं। इससे लोगों तक कृषि योजनाएं नहीं पहुंच रही। इससे कार्यालय का कामकाज भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सरकार की योजनाओं से संबंधित किसानों की कागजी कार्रवाई काफी समय तक अधूरी रहती है। एक एडीओ के पास लगभग दो जगह का चार्ज मिला हुआ है। इससे एडीओ के एक दिन किसी कार्यालय तो दूसरे दिन दूसरे कार्यालय पहुंचना पड़ता है। अधिकारियों को भी काम करने में परेशानी आ रही हैं। कृषि विभाग में किसानों तक कृषि संबंधित योजनाएं पहुंचाने के लिए इन पदों को रखा गया है ताकि आने वाले समय की आधुनिक तरीके की कृषि की जानकारी पहुंचाई जाए।
योजनाओं से वंचित हैं किसान
नवीनतम सूचनाएं नहीं मिल पाने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार योजनाएं तो नई-नई लेकर आ रही है, लेकिन उन योजनाओं को समझाने वालों की कमी किसानों को खल रही है। एडीओ किसानों को बीज, दवाई, योजनाओं की सूचना देता है ताकि किसान की फसल पैदावार के साथ उसकी आमदनी अच्छी हो। किसान लाभकारी खेती करने से वंचित है और किसान मजबूरी में पुरानी खेती करने के लिए बाध्य है।
सीट पर नहीं मिलते एडीओ
किसान रामकुमार ने बताया कि एक एडीओ के पास दो जगह का चार्ज दिया हुआ है। इसलिए कुर्सी पर अधिकारी नहीं मिलते है। एक काम को पूरा करवाने के लिए हफ्तों बीत जाते हैं। नवीनतम बीज, उपचार व योजनाओं की जानकारी उनसे नहीं मिल पाती हैं।
यह है एडीओ के कार्य
किसानों को कृषि की वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालयों से आई नवीनतम जानकारी किसानों तक पहुंचाना। नवीनतम बीज के बार में जानकारी देना, फसल बीमा योजना को लागू करना, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, बीज उपचार के साथ किसानों को फसलों में आने वाले रोग आदि के बारे में जागरूक कर उचित सलाह परामर्श देना होता है। इसके अलावा समय-समय पर कृषि शिविर लगा कर किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना होता है।
डिमांड भेजी हुई है
कृषि उपनिदेशक डा.कर्मचंद ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी डिमांड भेजी हुई है। जल्द पूरा होने का अनुमान है।
ये हैं स्वीकृत 43 पद
ब्लॉक- स्वीकृत तैनात
कैथल- 12 10
गुहला- 11 09
राजौंद- 05 01
पूंडरी 10 03
कलायत- 05 02