कर्मियों को दोबारा काम पर नहीं रखा तो शुरू होगा आंदोलन
नगर पालिका (नपा) कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी कमेटी की बैठक जवाहर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शिवचरण ने की। इसमें मैन पावर व आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल : नगर पालिका (नपा) कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी कमेटी की बैठक जवाहर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शिवचरण ने की। इसमें मैन पावर व आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर शिवचरण ने बताया कि नगर परिषद अधिकारी सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिन कर्मचारियों को हटाया गया था उन्हें दोबारा से नौकरी पर नहीं रखा जा रहा है। कर्मचारियों की मांगें पूरी करवाने के लिए नौ से 24 मई व तीन से पांच अक्टूबर को दो बार हड़ताल की गई थी। चार अक्टूबर को सरकार के नेताओं के साथ बातचीत हुई थी, जिसमें ठेके पर लगे कर्मचारियों को पे-रोल पर रखने के लिए सहमति हुई थी। ठेके पर लगे कर्मचारियों को हटा तो दिया गया, लेकिन दोबारा से काम पर नहीं रखा जा रहा है।
इस बारे में वे कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। अगर हटाए गए 155 कर्मचारियों को 19 नवंबर तक काम पर नहीं रखा गया तो 20 से कोई भी बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। सरकार सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ ने उनकी मांगों का समर्थन किया है।
इस मौके पर जसबीर ¨सह, जरनैल ¨सह, अंगूरी, विक्की, अनिल, सुमेश, अमित मौजूद थे। -----------