हलका गुहला की जनता का रहूंगा कर्जदार : देवेंद्र हंस
विधानसभा क्षेत्र गुहला से आजाद प्रत्याशी देवेंद्र हंस सुबह से ही अपने चुनाव प्रचार पर निकल पड़ते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही जनता के बीच पहुंच गए। सबसे पहले वह गांव सीवन में एक जनसभा को संबोधित किया।
संवाद सहयोगी, सीवन : विधानसभा क्षेत्र गुहला से आजाद प्रत्याशी देवेंद्र हंस सुबह से ही अपने चुनाव प्रचार पर निकल पड़ते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही जनता के बीच पहुंच गए। सबसे पहले वह गांव सीवन में एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद गांव खरौदी में गए। यहां पहुंचते ही लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उनकी जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। देवेंद्र हंस ने कहा कि जिस प्रकार का समर्थन और साथ जनता ने उन्हें दिया है उसे पाकर वह गदगद हैं। वे हलका गुहला की जनता के कर्जदार रहेंगे कि जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि हलका गुहला में नशे का कारोबार फल फूल रहा है जो युवाओं का भविष्य खराब कर रहा है। उसे समाप्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। हलका को विकास के मामले में पहले नंबर पर ला कर खड़ा करना ही उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने दिनभर में चीका वार्ड चार, टटियाना, पत्थर मार्केट चीका, खराल, सीवन वार्ड 14, दादा खेड़ा सीवन, डोहर, पीडल में भी जनसभाओं को संबोधित किया। सभी स्थानों पर उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र में विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।