Move to Jagran APP

बादल छाने, तेज हवा चलने से तापमान में आई गिरावट

हल्की बरसात के बाद पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। शनिवार को दिनभर आसमान में छाए बादलों और सूरज के बीच लुक्काछिपी का खेल चलता रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:54 AM (IST)
बादल छाने, तेज हवा  चलने से 
तापमान में आई गिरावट
बादल छाने, तेज हवा चलने से तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, कैथल: हल्की बरसात के बाद पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। शनिवार को दिनभर आसमान में छाए बादलों और सूरज के बीच लुक्काछिपी का खेल चलता रहा। तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। पूरे दिन तेज हवाएं चलने से दुपहिया वाहन चालक परेशान दिखाई दिए। अन्य दिनों की तुलना बाजार में भीड़ उमड़ी। युवतियां भी सड़कों पर अपने काम से घूमती हुई नजर आई। शनिवार को तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। यह 20.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। बरसात भी संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

अगले तीन दिन आसमान में दिखाई देंगे बादल:

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले तीन दिन आसमान में बादल दिखाई देंगे। बरसात या बूंदाबादी भी होने की संभावना रहेगी। उसके बाद फिर से मौसम में गर्मी बताई जा रही है। तापमान अगले तीन दिन 30 डिग्री से 36 डिग्री तक रहने की संभावना है। बता दें कि पिछले 15 दिन में तापमान 44 डिग्री से लेकर 47 डिग्री तक पहुंच गया था। इसलिए लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे।

कपास की फसल के लिए मौसम फायदेमंद

हल्की बरसात व तापमान में आई कमी के बाद मौसम नरमा कपास फसल के लिए फायदेमंद हैं। गर्मी बढ़ने के बाद कपास नरमा की फसल निकलनी शुरू हो गई थी। ठंड से नरमा का पौधा अच्छी ग्रोथ कर सकता है। धान की पनीरी के लिए भी अच्छा मौसम है। पनीरी अच्छी तैयार कर सकता है। ऐसे मौसम से फसल खराब होने का कम खतरा रहता है। मौसम के अनुसार किसान अपनी फसल की बिजाई करें। मौसम में परिवर्तन के बाद बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.