Move to Jagran APP

ऑनलाइन माध्यम से किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे भारत की 835 हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिससे राजौंद सीएचसी में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव राणा ने उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 06:27 AM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 06:27 AM (IST)
ऑनलाइन माध्यम से किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन
ऑनलाइन माध्यम से किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, राजौंद:

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे भारत की 835 हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जिससे राजौंद सीएचसी में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव राणा ने उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष संजीव राणा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते साय चार बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा ऑनलाइन 835 हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया है। जिससे इसमें सरकार की तरफ से ऑक्सीजन, एंबुलेंस, मास्क व सैनिटाइजर और कोविड 19 से संबंधित हर तरह की सहायता की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहे। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए, मास्क का प्रयोग करना चाहिए और कोई भी वस्तु को छूने के बाद, घर पहुंचने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइजर से धोना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश की पालना करते हुए घरों में रहें, सुरक्षित और स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं, जिससे कि जिला इस महामारी से विजय प्राप्त कर सके। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला संयोजक कुलविद्र राणा, सह संयोजक अशोक सेरधा, ललित शर्मा व रामनिवास मौजूद थे।

लॉकडाउन नियमों की अनदेखी करके वाला दुकानदार काबू

जागरण संवाददाता, कैथल : लॉकडाउन नियमों की अनदेखी करने वालो के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के एचसी जसबीर सिंह की टीम ने एक करियाना दुकान खुलने वाले दुकानदार को काबू किया। दुकानदार शंकर भगत तय समय के बाद भी दुकान खोलकर सामान बेच रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के काटे चालान

कैथल : एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेशों के बाद पुलिस की तरफ से बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 132 लोगों के चालान किए गए। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 144 वाहन चालकों के चालान किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.