Move to Jagran APP

नप अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त हुआ मुख्यालय, मशीन में लगेगी हाजिरी

नगर परिषद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगानी होगी। इससे पहले कभी भी नप अधिकारियों के लिए मशीन से हाजिरी लगाने का सिस्टम शुरू नहीं हो पाया था। एक जनवरी को ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से राज्य की सभी नगर निगम नगर परिषद और नगर पालिकाओं को पत्र जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 07:00 AM (IST)
नप अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त हुआ मुख्यालय, मशीन में लगेगी हाजिरी
नप अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त हुआ मुख्यालय, मशीन में लगेगी हाजिरी

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगानी होगी। इससे पहले कभी भी नप अधिकारियों के लिए मशीन से हाजिरी लगाने का सिस्टम शुरू नहीं हो पाया था। एक जनवरी को ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से राज्य की सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं को पत्र जारी किया गया है। पत्र मिलते ही नप की ओर से कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में हाजिरी की मशीन लगवा ली गई है। सभी अधिकारियों सहित 40 कर्मचारियों को अब मशीन में ही सुबह और शाम को हाजिरी लगानी होगी। अब मशीन की हाजिरी के हिसाब से ही कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इससे पहले कर्मचारी रजिस्टर में ही हाजिरी लगाते थे और अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर लेते थे। विभाग के मंत्री अनिल विज ने मशीन लगाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए थे। आदेशों के बाद मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के लिए भी जल्द ही हाजिरी की मशीन लगवाई जाएगी। इसके अलावा सभी अधिकारियों ने अपने कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर भी लगा रखे हैं।

loksabha election banner

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों की मशीन में हाजिरी लगेगी। अब हाजिरी के हिसाब से ही कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.