विश्व शांति के लिए कलायत में कराया हवन यज्ञ
विश्व शांति के लिए कलायत में हवन यज्ञ करवाया। ज्योतिषाचार्य विशाल शांडिल्य ने इसे पूर्ण करवाया।
संवाद सहयोगी, कलायत : विश्व शांति के लिए कलायत में हवन यज्ञ करवाया। ज्योतिषाचार्य विशाल शांडिल्य ने इसे पूर्ण करवाया। इसमें नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिद्र प्रताप राणा, अनिल रोहिला, विनोद रोहिला, मनोज रोहिला, अशोक कुमार, तरसेम सिंह, ईश्वर सिंह, सतीश कुमार, वेद प्रकाश, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, राधेश्याम प्रजापति सहित अन्य ने भाग लिया। रोहिला समाज संगठन के लोगों ने कहा कि जनरैल भाऊ के दीवान गंगा सिंह महचा राठौड़ ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। इनकी पत्नी रानी रामप्यारी उस जमाने की परंपरा अनुसार सती हुई थी। उनकी स्मृति में कलायत श्री कपिल मुनि तट के पास सौदागर मल के पुत्र अमरनाथ रोहिला निवासी मछूंडा ने बनाई थी। इस तरह देश के गौरवशाली इतिहास के लिए लड़ी गई लड़ाई में रोहिला समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि पानीपत की लड़ाई में शहीद हुए गंगा सिंह महवा राठौड़ रोहिला राजपूत थे। उन्होंने बड़ी राजपूत सेना के साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर दुश्मनों के खिलाफ संघर्ष किया। पानीपत की तीसरी लड़ाई में ये योद्धा अहमद शाह अब्दाली के विरुद्ध लड़े थे। उस दौरान गंगा सिंह की रानी रामप्यारी और क्षत्राणी अपने बच्चों के साथ कलायत रियासत के अधीन सुरक्षित थे।