Move to Jagran APP

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष की जयंती पर हवन का आयोजन

बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के प्रांगण में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर सिंह के 94 वें जन्मदिवस के पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:26 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:26 AM (IST)
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष की  जयंती पर हवन का आयोजन
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष की जयंती पर हवन का आयोजन

संवाद सहयोगी, ढांड : बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के प्रांगण में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर सिंह के 94 वें जन्मदिवस के पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने स्व. ईश्वर सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच का सफल संयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने किया। मुख्यातिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल रहे। वेदपाल ने कहा कि स्व. चौ. ईश्वर सिंह दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। वे महिला शिक्षा के प्रति हमेशा चितित रहते थे। ईश्वर सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुल्य अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हरियाणा डेयरी विकास संघ बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रणधीर सिंह ने ईश्वर सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उनके अथक प्रयासों की बदौलत ही पूंडरी ढांड में कन्या महाविद्यालय, कन्या शिक्षण संस्थान पूंडरी, जनता कालेज कौल में चल रहे हैं। इस मौके पर सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, चमेल सिंह बरसाना, बलकार गोलन, ईश्वर कौल, राजेंद्र शर्मा सिरसल, प्रदीप तंवर, कृष्ण पिलनी, मास्टर पिरथी सिंह मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.