नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक गुर्जर को किया सम्मानित
हरिओम सेवा समिति ढांड द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुर्जर को सम्मान का प्रतीक पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
संवाद सहयोगी, ढांड: हरिओम सेवा समिति ढांड द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुर्जर को सम्मान का प्रतीक पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। गुर्जर ने कहा कि समिति द्वारा उन्हें जो मान सम्मान दिया गया है, हमेशा उनके साथ मिलकर काम करूंगा हर पल उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि कैथल में लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में अपनी आस्था प्रकट करते हुए शामिल हो रहे है। भाजपा भी अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, सुनील कुमार, मुकेश धीमान, मुकेश मारूती, जसमेर कसाना, मा. रोशन लाल, अशोक कुमार, बलकार सिंह मौजूद रहे।