Move to Jagran APP

जिले भर में मनाई गई गुरु रविदास की जयंती

कैथल शहर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविदास धर्मशाला में मनाई गई। मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी राम प्रताप गुप्ता पहुंचे। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राम प्रताप ने कहा कि महापुरुष किसी जाति के नहीं बल्कि सभी की सांझी धरोहर होती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:34 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:34 AM (IST)
जिले भर में मनाई गई गुरु रविदास की जयंती
जिले भर में मनाई गई गुरु रविदास की जयंती

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविदास धर्मशाला में मनाई गई। मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी राम प्रताप गुप्ता पहुंचे। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राम प्रताप ने कहा कि महापुरुष किसी जाति के नहीं बल्कि सभी की सांझी धरोहर होती है। इन महापुरुषों की दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में ग्रहण कर बेहतर जीवन का निर्माण करें। संत रविदास भारत में 15 वीं शताब्दी के एक महान संत, कवि, समाज-सुधारक थे। वो निर्गुण संप्रदाय अर्थात संत परंपरा में एक चमकते नेतृत्वकर्ता और प्रसिद्ध व्यक्ति थे तथा उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन को नेतृत्व देते थे। इस मौके पर मांगे राम, सोमप्रकाश, जगदीश, रामकिशन, मदन लाल,कृष्ण सिरोही, रोशन लीला, एडवोकेट अनिल सिरोही, दुष्यंत सिरोही, लाजपत राय सिगला मौजूद थे।

loksabha election banner

गुरु रविदास ने लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले कर जाने का काम किया: गोलन

संवाद सहयोगी, पाई: पिलनी गांव में गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यातिथि के रूप में पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास एक क्रांतिकारी महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक थे। भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की 14वीं शताब्दी के अंत में माघ मास की पूर्णमासी को इनका जन्म हुआ था । इस मौके पर संजीव गामड़ी , पुंडरी थाना के प्रभारी निर्मल सिंह , सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राम दिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार, पूर्व पंचायत सदस्य विनोद मौजूद थे।

धरना स्थल पर किसानों न मनाई

जासं, कैथल: खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरु रविदास की जयंती व चंद्र शेखर आजाद का शहीदी दिवस धरना स्थल पर मनाया। अध्यक्षता महेंद्र सिंह, सुनील सहारण, सतपाल, जसविदर ढुल, प्रेम चंद, नरेश रोहेड़ा, रामकली मौजूद रहे। मंच संचालन जय प्रकाश शास्त्री व भरत सिंह बेनीवाल ने किया। प्रदर्शनकारी किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय अनुसार शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहीदी दिवस व गुरु रविदास जयंती किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाई गई। उन्होंने कहा कि यह धरना उस समय तक जारी रहेगा, जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते।

संत रविदास ने लोगों के बीच रहकर काम किया : अशोक

संस, ढांड : गांव जड़ौला में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने शिरकत की। गांव में पहुंचने पर लोगों द्वारा फूलमालाओं के मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा लोगों के बीच रहकर काम किया। महापुरुषों के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही पूरी मानव जाति का कल्याण संभव है।

खुराना रोड पर गुरु रविदास की जयंती मनाई

जासं, कैथल : खुराना रोड पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644 वीं जयंती समारोह पर भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर सभा के प्रधान दलबीर राठी ने की। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। संचालन पार्षद संजय भौरिया ने किया। उन्होंने हमेशा ही अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। इस मौके पर ओमप्रकाश बीरवाल, चंद्रभान रंगा, सत्यपाल ग्रोवर, सत्यवान रंगा, उदय भान, पवन रंगा व प्रेम मिस्त्री मौजूद थे।

गुरु रविदास एक महान पुरुष थे: गोलन

फोटो नंबर- 11

संवाद सहयोगी, पूंडरी, ढांड:गांव पिलनी, हाबड़ी, बाकल, सिरसल, सांच, मुन्नारेहड़ी, टयोंठा, कौल, साकरा, पबनावा, ढांड, जाजनपुर, जड़ोला, चुहड़माजरा, रावणहेड़ा, फतेहपुर में गुरु रविदास जयंती मनाई गई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने शिरकत की। चेयरमैन रणधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आम जन मानस के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हैं, उससे अंतिम छोर तक रहने वाला व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। इस मौके पर शिव कुमार, सुरेंद्र, राजेंद्र सिरसल, चैन सिंह, कमल बंदराणा, रामू ढांड, रामपाल पबनावा, नसीब ठेकेदार, सतपाल चुहड़माजरा, कर्ण सिंह, लक्की फतेहपुर, प्रेम तंवर, बलजीत पूंडरी, संजीव कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.