Move to Jagran APP

अच्छे संस्कारों से ही बेहतर समाज का निर्माण: अरोड़ा

मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र अरोड़ा ने की। स्कूल प्रि¨सपल सरोज अरोड़ा ने संस्कारों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी, वहीं दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण समाचार पत्र की तरफ से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। विद्यार्थियों को यह जानकारी अपने परिवार व पड़ोस के लोगों के साथ भी सांझा की जानी चाहिए। दैनिक जागरण की तरफ से यह आठवें चरण का दूसरा कार्यक्रम था। इससे पूर्व पवनार स्कूल से इस चरण की शुरूआत की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:48 AM (IST)
अच्छे संस्कारों से ही बेहतर समाज का निर्माण: अरोड़ा
अच्छे संस्कारों से ही बेहतर समाज का निर्माण: अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कैथल : मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र अरोड़ा ने की। स्कूल प्रि¨सपल सरोज अरोड़ा ने संस्कारों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी, वहीं दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण समाचार पत्र की तरफ से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। विद्यार्थियों को यह जानकारी अपने परिवार व पड़ोस के लोगों के साथ भी सांझा की जानी चाहिए। दैनिक जागरण की तरफ से यह आठवें चरण का दूसरा कार्यक्रम था। इससे पूर्व पवनार स्कूल से इस चरण की शुरूआत की गई थी। कार्यक्रम में शिक्षिका रीटा मोर ने अखबार में प्रकाशित कहानी पढ़कर सुनाई। वहीं स्कूल प्रि¨सपल सरोज अरोड़ा ने बच्चों से सवाल किए। कार्यक्रम में बच्चों ने कहानी इतने से ध्यान से सुनी कि उनको पूरी कहानी और उसका हर शब्द याद हो गया, लेकिन हमारा मतलब उन्हें कहानी याद करवाना नहीं था। हमारा उद्देश्य था बच्चों को उस कहानी का भाव समझाना और बच्चों ने भाव को भी बखूबी समझा।

loksabha election banner

छात्र समीर अरोड़ा, लीना पाठक, काजल, विनायक वशिष्ठ, रोशन शर्मा, सहारिका शर्मा ने संस्कारशाला को लेकर सवाल किए। इस अवसर पर अनु बतरा, रोमिका भटनागर, दीप्ती धीमान मौजूद थी।

बाक्स-

काफी कुछ सिखने को मिला

छात्रा रिक्की कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में काफी कुछ सिखने को मिला है। यहां मिली जानकारियों को परिवार के लोगों को भी बताएंगे।

बाक्स- सराहनीय कार्यक्रम है

छात्रा प्रतीक्षा ¨सगला ने कहा कि दैनिक जागरण की तरफ से संस्कारशाला का आयोजन स्कूल में हुआ है, यह काफी सराहनीय कार्यक्रम है। इसमें जो जानकारी मिली हैं वह महत्वपूर्ण हैं।

बॉक्स : संस्कार का होना जरूरी

स्कूल प्रि¨सपल सरोज अरोड़ा ने कहा कि बच्चे संस्कारवान होंगे तो समाज अच्छा होगा और अगर समाज अच्छा होगा तो देश अच्छा बनेगा। अच्छे संस्कारों से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। दैनिक जागरण की संस्कारशाला प्रतियोगिता काफी सराहनीय है। यह एक ऐसा विषय है, जिसमें आज हम आगे निकलते हुए भी पिछड़ रहे हैं। संस्कारों की बातें बहुत हो रही हैं, लेकिन फिर भी संस्कारों को छोड़ रहे हैं। संस्कारों का होना बेहद जरूरी है।

बाक्स-

स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि हमारे जीवन में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। हम लोग संस्कार पालते रहे हैं। क्या अच्छा है क्या बुरा है इसकी समझ होना ही संस्कार है। हमें इन संस्कारों को आगे ले जाना है और आने वाली पीढि़यों में अच्छे संस्कार पैदा करने चाहिए। हमें संस्कार लेने भी हैं और आगे अन्य लोगों को देने भी हैं। एक-दूसरे से संस्कार बांटने से ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। वर्तमान दौर में बुरे संस्कार बच्चे जल्दी अपना लेते हैं। अनभिज्ञता, नासमझी व जागरूकता के अभाव में वह बुरी आदतों को अपना लेते हैं, जिससे धीरे-धीरे अच्छे संस्कारों को भूलते जाते हैं।

इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक अपने बच्चों पर पूरी नजर रखें और उन्हें छोटी-छोटी बुराइयों से बचाने का प्रयास करें। उन्होंने दैनिक जागरण की संस्कार पैदा करने की इस मुहिम की प्रशंसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.