Move to Jagran APP

इनेलो में चल रही खींचतान लोकतंत्र के लिए खतरा : मनीष ग्रोवर

हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि इनेलो में चल रही खींचतान लोकतंत्र के लिए खतरा है। परिवारवाद की पार्टी कभी किसी देश या प्रदेश के हित में नहीं हो सकती। दुष्यंत चौटाला के खेमे की ओर से भाजपा के साथ बढ़ते लगाव पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कब और क्या हो जाए, किसी को नहीं पता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:48 PM (IST)
इनेलो में चल रही खींचतान लोकतंत्र के लिए खतरा : मनीष ग्रोवर
इनेलो में चल रही खींचतान लोकतंत्र के लिए खतरा : मनीष ग्रोवर

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि इनेलो में चल रही खींचतान लोकतंत्र के लिए खतरा है। परिवारवाद की पार्टी कभी किसी देश या प्रदेश के हित में नहीं हो सकती। दुष्यंत चौटाला के खेमे की ओर से भाजपा के साथ बढ़ते लगाव पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कब और क्या हो जाए, किसी को नहीं पता है। मंत्री ग्रोवर शुक्रवार को कैथल के शुगर मिल में वर्तमान पिराई सत्र 2018-19 का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

भारतीय किसान संघ की ओर से शुगर मिल के अधिकारियों पर लगाए जा रहे चिप घोटाले के आरोपों पर राज्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी मामला आया है। इस मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा की शुगर मिलों की क्षमता बढ़ाने पर विचार किया है। इसके तहत कैथल मिल की क्षमता 3500 टीसीडी करने के लिए सरकार ने प्रपोजल दी है। हरियाणा में सरकार किसानों को गन्ने के सबसे अच्छे रेट दे रही है। अगले वर्ष तक किसानों को शुगर मिल की क्षमता बढ़ी मिलेगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार पांच सौ लाख ¨क्वटल गन्ना क्रश किया गया था। इस बार पिछले वर्ष से भी ज्यादा क्रश किया जाएगा। मिलों में गन्ना लेकर आने वाले किसानों की भी पूरी पेमेंट करा दी गई है। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर से प्रदेश की मिलें शुरू हो चुकी हैं, जो रहती हैं उन्हें भी 22 नवंबर तक शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.