अनुच्छेद 370 पर राहुल की आपत्तिजनक टिप्पणी की पाकिस्तान संसद में होती सराहना : जोशी
आरएसएस व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद ा-370 को खत्म करने पर दुनिया में भारत देश की इज्जत बढ़ी है। वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी ने अनुच्छेद-370 को खत्म करने पर जो टिप्पणी की है उसकी पाकिस्तान संसद में सराहना की गई है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
आरएसएस व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद ा-370 को खत्म करने पर दुनिया में भारत देश की इज्जत बढ़ी है। वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी ने अनुच्छेद-370 को खत्म करने पर जो टिप्पणी की है, उसकी पाकिस्तान संसद में सराहना की गई है। ऐसे कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए जो देश हित के फैसलों के खिलाफ बोलते है।
जोशी सोमवार को कैथल की नई अनाज मंडी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पाला राम सैनी की तरफ से आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण करके धर्म परिवर्तन करवाया गया है जो कि निदनीय है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। पाकिस्तान सरकार अपनी आंख खोले और संवेदनशील बने। केंद्र सरकार की सराहना करते हुए जोशी ने कहा कि आज दुनिया में हिदूस्तान का डंका बज रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आज एक शक्तिशाली व मजबूत सरकार काम कर रही है।
विकास कार्य करवा हलके की तस्वीर को बदलेंगे
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पालाराम सैनी ने कहा कि वे लंबे समय से लोगों की सेवा करने में जुटे हैं, कैथल हलके से अपनी दावेदारी जता रहे हैं। अगर पार्टी ने इस बार चुनाव में मौका दिया तो वे कई ऐसी योजनाएं कैथल में लाकर हलके की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। रैली में हजारों की संख्या में भीड़ जुटा पाला राम ने कैथल विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की।
सीएम ने पूर्व की सरकारों में नौकरियों में जो भ्रष्टाचार था उसे खत्म किया, आज बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है।