Move to Jagran APP

हरियाणा के लोगों के लिए ओमप्रकाश चौटाला ने बहुत कुछ किया: थान चुंग

इनेलो की ओर से नई अनाज मंडी में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 106वीं जयंती पर राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य रूप से नागालैंड के पूर्व गृहमंत्री थान चुंग ने शिरकत की। थान चुंग ने चौटाला परिवार के बारे में अंग्रेजी में अपना वक्तव्य दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 09:41 AM (IST)
हरियाणा के लोगों के लिए ओमप्रकाश चौटाला ने बहुत कुछ किया: थान चुंग
हरियाणा के लोगों के लिए ओमप्रकाश चौटाला ने बहुत कुछ किया: थान चुंग

सुनील जांगड़ा, कैथल : इनेलो की ओर से नई अनाज मंडी में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 106वीं जयंती पर राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य रूप से नागालैंड के पूर्व गृहमंत्री थान चुंग ने शिरकत की। थान चुंग ने चौटाला परिवार के बारे में अंग्रेजी में अपना वक्तव्य दिया। उनकी अंग्रेजी को हिदी में अनुवाद करने के लिए कर्ण चौटाला ने माइक को संभाल लिया। थान चुंग पहले अंग्रेजी में बोले और उसके बाद कर्ण चौटाला उसे हिदी में अनुवाद करके रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं को सुनाते।

prime article banner

अपने भाषण में थान चुंग ने पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल व ओमप्रकाश चौटाला की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज हम चौ. देवीलाल को इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री के पद को भी छोड़ दिया था। कई ऐसे नेता हैं तो अपने स्वार्थ के लिए राजनीति में आते हैं, लेकिन देवीलाल का परिवार उनसे बिल्कुल अलग है। जब वे उप प्रधानमंत्री थे तो उस समय नागालैंड आए थे और उन्हें बहुत कुछ देकर गए थे। आज से 30 साल पहले वे ओमप्रकाश चौटाला से मिले थे। वे उनकी एक चीज से बहुत प्रभावित थे वह थी उनकी याददाश्त। चौटाला अपने कार्यकर्ताओं को नाम से जानते थे और इसके अलावा एक हजार से भी ज्यादा फोन नंबर उन्हें याद रहते थे। इस मामले में वे कंप्यूटर को भी फेल करते हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है और अब उनका कर्ज उतारने का समय आ गया है। कार्यकर्ता उनके साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

बाक्स-

काशी से पहुंचे कवि अवदबिहारी

आठ हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके काशी से कवि अवदबिहारी ने भी रैली में शिरकत की। उन्होंने चौ. देवीलाल को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ देवीलाल की गहरी दोस्ती थी। उन्होंने देवीलाल को सुनाई एक कविता की प्रस्तुति भी मंच से दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.