Move to Jagran APP

चूल्हे चौके के साथ प्रचार की कमान

विधानसभा चुनावों में अपने पति को विधायक बनाने के लिए पत्नी भी पुरजोर कोशिश कर रही हैं। हलका गुहला से कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम बाजीगर की पत्नी जैलो देवी अपने पति के लिए हलका के गांव-गांव में जाकर वोट मांग रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:09 AM (IST)
चूल्हे चौके के साथ प्रचार की कमान
चूल्हे चौके के साथ प्रचार की कमान

दयानंद तनेजा, सीवन : विधानसभा चुनावों में अपने पति को विधायक बनाने के लिए पत्नी भी पुरजोर कोशिश कर रही हैं। हलका गुहला से कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम बाजीगर की पत्नी जैलो देवी अपने पति के लिए हलका के गांव-गांव में जाकर वोट मांग रही हैं। जैलो देवी के लिए यह कोई पहला अनुभव नहीं है। उनके पति का यह नौंवा चुनाव है। जैलो देवी ने बताया कि वह अपने साथ महिलाओं को लेकर सुबह आठ बजे प्रचार पर निकलती हैं। घर-घर में जाकर अपने पति के पक्ष में वोट करने व वोट का जरूर इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को जागरूक कर देर शाम तक वापस लौटती हैं। महिलाएं भी अपनी समस्याएं जैलो देवी को खुलकर बता रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं से बातचीत करके उनसे जान-पहचान भी बढ़ती है व विचारों का आदान-प्रदान भी होता है। दिनभर प्रचार करके थकान भी होती, लेकिन नई सुबह नए जोश के साथ फिर प्रचार के लिए निकल जाती हैं। एक दिन में तीन से चार गांव में जाकर वोट की अपील कर रही हैं। घर का कामकाज प्रभावित ना हो इसके लिए परिवार के अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दे रखी है। अब तो चुनाव के बाद ही घर संभाला जाएगा। महिलाओं से एक ही अपील कर रही हैं कि अगर उनके पति विधायक बने तो महिला सुरक्षा को लेकर काम किया जाएगा। महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.