गोगामैडी में रोजाना 1200 लोगों को वितरित किया जा रहा भोजन
शहर के कबूतर चौक पर स्थित गोगामैडी संस्था के लोग रोजाना 1200 के करीब भोजन के पैकेट तैयार कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को वितरित कर रहे हैं। शनिवार को भी सुबह और शाम को भोजन वितरित किया। महाराजा अग्रसैन चैरिटेबल संस्था के प्रधान सुभाष गोयल ने लोगों को भोजन के पैकेट बांटे।
जागरण संवाददाता, कैथल :
शहर के कबूतर चौक पर स्थित गोगामैडी संस्था के लोग रोजाना 1200 के करीब भोजन के पैकेट तैयार कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को वितरित कर रहे हैं। शनिवार को भी सुबह और शाम को भोजन वितरित किया। महाराजा अग्रसैन चैरिटेबल संस्था के प्रधान सुभाष गोयल ने लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए अपनी संस्था की तरफ से योगदान भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे नेक कार्य के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। संस्था के प्रधान रामनिवासी ने बताया कि रोजाना दोपहर और शाम का भोजन तैयार किया जा रहा है। जो संस्थाएं यहां से भोजन के पैकेट लेकर जाती है, उनमें 50 जीवन रक्षक दल, 50 ओढ़ वाली गामड़ी, 25 सब्जी मंडी, निष्काम सेवा दल 50, 9्0 नेहरू गार्डन, 55 रेहड़ीवाला गांव, 50 सिल्लाखेड़ा, 450 पैकेट मौके पर वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सुरेश बिदलिश, सुमेर चौधरी, त्रिलोकी नाथ गोयल, सुंदरलाल, भगत राम, राजेश गर्ग, रमेश जैन, अनिल जिदल मौजूद थे।