Move to Jagran APP

सुबह छाई धुंध, दोपहर को हुए सूर्यदेव के दर्शन

रविवार सुबह धुंध छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने पर वाहन चालक लाइटें जलाकर चलते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:08 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:08 AM (IST)
सुबह छाई धुंध, दोपहर को हुए सूर्यदेव के दर्शन
सुबह छाई धुंध, दोपहर को हुए सूर्यदेव के दर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल:

prime article banner

रविवार सुबह धुंध छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने पर वाहन चालक लाइटें जलाकर चलते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को सूर्य देव के दर्शन हुए। देरी से धूप खिलने पर अपने दैनिक कार्याें के लिए घरों से निकले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बाजारों में भी दुकानदार ग्राहक कम होने पर अलाव सेंकते रहे। विज्ञानिकों के अनुसार अभी ठंड कई दिनों तक अपना असर दिखाएगी। सुबह और शाम को धुंध छाई रहेगी। दोपहर को धूप निकलेगी। गर्म पदार्थों की भी डिमांड बढ़ रही है। मूंगफली, गर्म सूप की रेहड़ीवाले पर लोगों की भीड़ जुट रही है।

गेहूं के लिए फायदेमंद-

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि ठंड गेहूं के लिए लाभदायक है। इन दिनों में पड़ने वाली ठंड से गेहूं का पौधा अच्छी ग्रोथ करता है। इससे पैदावार अच्छी रहती है। किसान इस मौसम में गेहूं को खाद दे सकता है। हालांकि अधिक ठंड पड़ने से सब्जी की फसल को नुकसान होने लगा है।

वर्जन- खांसी व जुकामों के मरीजों की बढ़ी संख्या

शाह अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक राजेश शर्मा का कहना है कि मौसम में परिवर्तन आ रहा है। सुबह व शाम को ठंड पड़ रही है। इससे खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सुबह व शाम को सिर पर कपड़ा अवश्य रखें। ठंड पदार्थों का सेवन न करे। गर्म पानी का सेवन करे। नंगे पांव बाहर न निकले। गर्म कपड़ों का प्रयोग करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.