Move to Jagran APP

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने धरना स्थल पर मनाया महिला किसान दिवस

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने जिलेभर में धरनास्थल पर महिला किसान दिवस मनाया। इसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर महिला किसान दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 07:20 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:20 AM (IST)
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने धरना स्थल पर मनाया महिला किसान दिवस

जागरण संवाददाता, कैथल : कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने जिलेभर में धरनास्थल पर महिला किसान दिवस मनाया। इसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर महिला किसान दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की जिला कैशियर शर्मिला पिलखन ने की, जबकि संचालन आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सुषमा जडौला ने किया। शर्मिला ने कहा कि केंद्र सरकार भी कृषि कानूनों में खामियां मानने पर मजबूर हुई है, इसलिए संशोधन की बात कर रही है। नए कृषि कानून खेती ,खाद्य सुरक्षा, किसानी व रोजगार को तबाह कर देंगे और महंगाई बढ़ाने वाले व कारपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले साबित होंगे। सुषमा जडौला ने कहा बिजली बिल 2020 राज्यों के अधिकारों को कतरने वाला तथा उपभोक्ताओं को लूटने वाला है, जिसे वापस लेना चाहिए। इस मौके पर जरनैल सिंह, कामरेड प्रेम चंद, सीमा देवी, जसवीर, रेखा देवी, छात्र नेता मनजीत मौजूद था। विधायक के निवास के बाहर मनाया महिला किसान दिवस

loksabha election banner

गुहला-चीका: भारतीय किसान यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन व जन संघर्ष मंच की गुहला हलका की महिलाओं ने विधायक ईश्वर सिंह के निवास के आगे महिला किसान दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनरेगा मजदूर यूनियन की ब्लॉक गुहला प्रधान कर्मजीत कौर, भारतीय किसान यूनियन से नरेंद्र कौर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में 54 दिनों से जारी इस किसान आंदोलन के दौरान जान गवांने वाले किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महिलाओं ने विधायक से मांग की कि वे जनता का प्रतिनिधि होने के नाते किसान आंदोलन का साथ दें और सरकार से समर्थन वापस लें। इस मौके पर फूल सिंह, हरदीप बदसूई, नोदी चीका, मीना, कमलेश, सावित्री, अमरजीत कौर, प्रवीन कौर, सतपाल कौर, राजबाला तथा रोशनी देवी, सोमनाथ मौजूद रहे। पंजाब से छात्रों का जत्था थाना टोल पहुंचा

ढांड : पंजाब से छात्रों का एक जत्था मोटरसाइकिलों पर सवार होकर थाना टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचा। जहां आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से इस जत्थे का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष कामरेड बाबू राम ने बताया कि छात्र संगठन एआइडीएसओ 15 जनवरी को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के समाधिस्थल हुसैनीवाला से चला, जोकि दिल्ली के सिघु व टीकरी बॉर्डर पर रैली निकालेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.