Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना स्थल पर मनाया शहीदी दिवस

एक तरफ जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं कृषि सुधार कानूनों के विरोध में धरनारत रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने धरना स्थल पर ही शहीदी दिवस मनाया। इसी कड़ी में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जींद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर किसानों ने शहीद भगत सिंहराजगुरु व सहदेव की जीवन पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 06:59 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 06:59 AM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना स्थल पर मनाया शहीदी दिवस
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना स्थल पर मनाया शहीदी दिवस

जागरण संवाददाता, कैथल : एक तरफ जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, कृषि सुधार कानूनों के विरोध में धरनारत रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने धरना स्थल पर ही शहीदी दिवस मनाया। इसी कड़ी में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जींद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर किसानों ने शहीद भगत सिंह,राजगुरु व सहदेव की जीवन पर प्रकाश डाला। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 26 मार्च को भारत बंद किया जाएगा व 28 मार्च को होली के दिन ़कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।

loksabha election banner

वहीं, नए बस स्टैंड के समीप स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर भी किसानों ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत सिंह बैनीवाल ने की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह गिल ने कहा कि किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 26 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भगत सिंह और उसके साथी राजगुरू और सुखदेव के सामने अंग्रेजी हकुमत तो झुकना पड़ा था, उसी प्रकार से केंद्र सरकार भी किसानों के आगे झुकने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर जयप्रकाश, रणदीप आर्य फरल, विक्रम कसाना, प्रधान श्शम लाल नौच, रामनिवास मित्तल, जय किशन दास, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

राजौंद : शहीदी दिवस पर भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन का एक जत्था राजौंद से रवाना हुआ। यह जत्था मंगलवार को दिल्ली के सिघु बार्डर पर किसान आंदोलन स्थल आयोजित शहीदी दिवस मनाने में शामिल हुआ। जिला सचिव कामरेड राजकुमार सारसा व जिलाध्यक्ष कामरेड बाबूराम ने बताया कि यह किसान यात्रा ढांड से चलकर चूहड माजरा फरल, सेरधा व राजोंद होते हुए सिघु बार्डर के लिए रवाना हुई।

संयुक्त किसान मोर्चा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कलायत : एसडीएम कार्यालय परिसर में किसानों ने शहीदी दिवस मनाया। जिला सह संयोजक गुरनाम सिंह सहारण ने कहा कि शहीद देश के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। कामरेड साधू राम ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसान देश के हर कार्यक्रम को लगातार मनाते रहेंगे।

सरदार भगत सिंह को पीली पगड़ी पहनकर किया याद

गुहला-चीका : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को अनाज मंडी चीका में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगरांहा, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारियों ने आंदोलन में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के युवा अध्यक्ष गुरदेव बदसूई व मंच संचालन चरणजीत कौर ने किया। गुरदेव बदूसई ने कहा कि आजादी के मतवाले सरदार भगत सिंह को उनकी प्यारी पीली पगड़ी पहनकर याद किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे हलके में किसान आंदोलन में देशभक्ति का नजारा देखने को मिला।

पाई : शहीदी दिवस पर मंगलवार को पाई में किसानों व सर्व मंगल कामना ट्रस्ट ने बस स्टैंड के सामने शहीद भगत सिंह कि प्रतिमा पर ध्वजा रोहण किया। किसानों ने माला अर्पण करते हुए बताया कि इन शहीदों न अपनी जान की बाजी लगाकर गोरों अंग्रेजों से आजादी दिलवाई थी।

ढांड : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा के नेतृत्व में ग्राम सचिवालय पबनावा में शहीदी दिवस मनाया। जिसमें किसानों व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर की भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.