Move to Jagran APP

कैथल जिले में तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध किसानों ने मनाया काला दिवस

किसान संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया गया। किसान संगठनों के सदस्यों ने जगह-जगह एकत्रित होकर सरकार का पुतला फूंका। गांव में मकानों पर किसानों ने काले झंडे लगाकर रोष जताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 06:42 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 06:42 AM (IST)
कैथल जिले में तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध किसानों ने मनाया काला दिवस
कैथल जिले में तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध किसानों ने मनाया काला दिवस

जागरण संवाददाता, कैथल : तीन कृषि कानूनों के विरोध में जारी धरने प्रदर्शनों को छह माह पूरे होने पर बुधवार को जिला भर में किसान संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया गया। किसान संगठनों के सदस्यों ने जगह-जगह एकत्रित होकर सरकार का पुतला फूंका। गांव में मकानों पर किसानों ने काले झंडे लगाकर रोष जताया।

loksabha election banner

प्रधान होशियार गिल ने कहा कि दिल्ली समेत जगह- जगह तीन कृषि सुधार कानूनों को लेकर धरने चल रहे है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी कानूनों को वापस नहीं लिया गया है। इसके विरोध में काला दिवस मनाया गया हैं। शहर के छोटू राम चौक पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके भरत सिंह बैनीवाल, संदीप भाल, बिद्र रामफल मौजूद थे।

कानूनों को वापस ले सरकार

किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जींद रोड पर धरना दिया व सरकार का पुतला फूंका। अध्यक्षता किसान धन्नो देवी प्योदा ने की। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं करती है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अजमेर सिंह, बलजीत सिंह चंदाना, केहर सिंह मौजूद थे।

किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार : सुदीप

कैथल में किसान भवन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने काला झंडा लगाकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं ले रही है। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, ओमप्रकाश खरटा, रणधीर नैन, शमशेर ग्योंग, टेका नंबरदार बलवंती, अजमेर गढ़ी व राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।

छह महीने से किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही: सुखबीर

हरियाणा आम आदमी पार्टी के उतरी हरियाणा जोन संगठन मंत्री सुखबीर चहल द्वारा कलायत, मटौर, पिजूपुरा, रामगढ़, और गांव शिमला में किसानों के साथ मिलकर घरों पर काले झंडे लगाए गए। सुखवीर सिंह ने बताया कि सरकार छह महीने से किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। इस मौके पर जसविद्र राणा, हल्का अध्यक्ष सत्यवान शिमला, जोगिद्र यादव, आशीष राणा, जगबीर व राजबीर सिंह मौजूद थे।

पाई में भी जताया रोष

संवाद सहयोगी, पाई : गांव पाई में किसान यूनियन के झंडे तले आढ़ती, मजदूरों और सभी ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर घरों पर काले झंडे लगाए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पर सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर महामंत्री करतारा राम, राममेहर ढुल, प्रवीण, महिपाल ,चांदीराम, धर्म सिंह व राजेश मौजूद थे।

प्राइवेट मंडियों के आने से सरकारी मंडी हो जाएंगी बंद : बाबूराम

संवाद सहयोगी ढांड : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने काला दिवस मनाया। अध्यक्षता बाबूराम पबनावा ने की। संचालन जिला कमेटी सदस्य कृष्ण चंद ने किया। सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। किसानों ने कहा कि प्राइवेट मंडियों के आने से सरकारी मंडी बंद हो जाएंगी, जिससे सरकारी खरीद समाप्त होगी। बड़ी-बडी़ कंपनियां किसानों की जमीन की मालिक बन जाएंगी। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य रामसरुप, संजू,रवि, राजेश,चमेल सिंह, रामकुमार मौजूद थे।

कलायत में नेशनल हाईवे सहित विभिन्न मार्गो पर रोष मार्च निकाला

संस, कलायत: कृषि कानूनों के विरोध में कलायत शहर में काले झंडों के साथ रोष मार्च निकाला गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक से इनेलो युवा प्रांतीय संगठन सचिव सलिद्र प्रताप राणा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। श्री कपिल मुनि धाम मार्ग, नेशनल हाइवे और रेलवे रोड पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। सलिद्र प्रताप राणा, क्षत्रिय संगठन वरिष्ठ नेता रवींद्र सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद दशरथ राणा, मयंक राणा, मोहित सन्नी, सोमपाल सोमा ने कहा कि जो तीन कृषि सुधार कानून बनाए गए हैं वह किसानों के पक्ष में नहीं है। इस दौरान किसान जिले सिंह मोर, सहारण खाप अध्यक्ष रामपाल खरक, कामरेड सत्यवान सिंह मौजूद थे।

तीन कृषि कानूनों का विरोध

संस, सीवन : तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में खंड सीवन के गांव कांगथली में सरकार का पुतला फूंका। अध्यक्षता तारा सिंह चीमा, साहब सिंह संधु व सतपाल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार को हर हालत में ये तीन कानून रद करने पड़ेंगे। इस मौके पर करतार सिंह, दौलत राम, अमरेंद्र सिंह, जीवानंद मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.