पराली नहीं जलाने को लेकर किसानों को किया जागरूक
रसूलपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सीवन थाना पुलिस ने किसानों को धान के अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी जितेंद्र सिंह ने की।
संवाद सहयोगी, सीवन : रसूलपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सीवन थाना पुलिस ने किसानों को धान के अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी जितेंद्र सिंह ने की। सीवन थाना प्रभारी शिव कुमार सैनी भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को धान के अवशेष न जलाने और पराली में आग नहीं लगाने के बारे में जानकारी दी। कहा कि जब किसान धान के अवशेषों को आग लगाते हैं तो इसे बहुत अधिक प्रदूषण होता है। इसके साथ-साथ खेतों में बहुत से मित्र कीट भी समाप्त हो जाते हैं। खेतों में धान के अवशेषों को आग लगाने से खेतों में किनारों पर खड़े पेड़ पौधों में भी आग लग जाती है। इससे पौधों की बढ़ोतरी भी रुक जाती है। ऐसे में किसानों को समझना होगा की खेतों में फसल के अवशेषों को आग लगाने से बहुत से नुकसान होते हैं।
उन्होंने गांव के सरपंच मनजीत सिंह से कहा कि वह गांव में गुरुद्वारा, चौकीदार के माध्यम से किसानों को धान के अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर गुरदास, मेजर सिंह, गुरजिद्र सिंह, दिलबाग सिंह, प्रेम चंद, संदीप बल, सतिद्र सिंह, त्रिलोक सिंह मौजूद थे।