बीएड कालेज में द्वितीय वर्ष की छात्राओं को दी गई विदाई
चौधरी ईश्वर सिंह महिला महाविद्यालय पूंडरी में शुक्रवार को विदाई पार्टी का आयोजन किय। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य नूतन ने की। कहा कि ये ऐसे अवसर होते है जो हमें हमेशा स्मरण रहते है।
संवाद सहयोगी, पूंडरी:
चौधरी ईश्वर सिंह महिला महाविद्यालय पूंडरी में शुक्रवार को विदाई पार्टी का आयोजन किय। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य नूतन ने की। कहा कि ये ऐसे अवसर होते है, जो हमें हमेशा स्मरण रहते है। उन्होंने कालेज से विदा लेने वाली छात्राओं को उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समारोह का यादगार बनाने का प्रयास किया। बाद में सभी ने मिलकर नृत्य किया। इस मौके पर कालेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
खराब फसलों की गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा दे सरकार :
संवाद सहयोगी, पूंडरी: कांग्रेस नेता सतबीर भाणा ने बे-मौसमी बारिश से खराब हुई फसलों पर चिता जाहिर करते हुए सरकार से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कर किसानों को जल्दी से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लाखों हेक्टेयर गेहूं की फसल पर कुदरत कहर बनकर बरसी है। सरकार को फसल बीमा योजना के तहत किसानों को तुरंत मुआवजे की राशि देनी चाहिए। भाणा ने कहा कि कुदरत के कहर के साथ-साथ मंडियों में किसानों पर सरकार का रवैया भी सख्त है। गेहूं की खरीद पर किसानों के प्रति सरकार की सख्ती उनकी किसानों के लिए सोच उजागर करती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के लिए तुरंत प्रभाव से मुआवजा राशि का ऐलान किया जाए। इस अवसर पर मान सिंह, सतबीर पांचाल, सुनील जांबा, राममेहर ढुल, रामस्वरूप नैन, बिन्नी ढुल, सुशील शमर, कर्मबीर रंगा, राजेश सांच, सोनू सैनी, काका सैनी मौजूद थे।