Move to Jagran APP

कागज में पत्थर लपेटकर घर में फेंक मांगी 20 लाख की रंगदारी, अज्ञात पर केस दर्ज

शहर की एक कालोनी निवासी व्यक्ति से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति से कागज पर लिखकर रंगदारी मांगी गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 06:34 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 06:34 AM (IST)
कागज में पत्थर लपेटकर घर में फेंक मांगी  20 लाख की रंगदारी, अज्ञात पर केस दर्ज
कागज में पत्थर लपेटकर घर में फेंक मांगी 20 लाख की रंगदारी, अज्ञात पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर की एक कालोनी निवासी व्यक्ति से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति से कागज पर लिखकर रंगदारी मांगी गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

loksabha election banner

कलायत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अब कैथल शहर की गोविद कालोनी में परिवार सहित रहता है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उसे एक कागज पड़ा हुआ मिला। किसी ने पत्थर में लपेटकर कागज घर में फेंका था। कागज को जब उसने देखा तो इसमें 20 लाख रुपये की रकम देने की बात कही की। अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर पत्र डाल कर रंगदारी मांगी है। इस बारे में उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। इसके बाद सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक रंगदारी मांगने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

रंगदारी मांगने को लेकर सुर्खियों में रहा है कलायत

पिछले साल कलायत क्षेत्र में बिन्नी गैंग गिरोह द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सुर्खियों में रहे हैं। पुलिस ने कई आरोपितों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। अब फिर से रंगदारी का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, क्योंकि जिस व्यक्ति से रंगदारी मांगी गई है वह भी कलायत का रहने वाला है, जो अब कैथल शहर की एक कालोनी में परिवार सहित रह रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.