संविधान से मिले सभी को बराबर के अधिकार : एसडीएम विरेंद्र ढुल
एसडीएम विरेंद्र ढुल ने कलायत में आयोजित उप मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। ढुल ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इस संविधान से सभी को बराबर के हक मिले हैं।
कलायत (वि) : एसडीएम विरेंद्र ढुल ने कलायत में आयोजित उप मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। ढुल ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इस संविधान से सभी को बराबर के हक मिले हैं।
उन्होंने ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर की छात्रा सलोनी शर्मा ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर रागिनी गाई। इस मौके पर डीएसपी सुनील कुमार, नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह, शशि बाला, पूजा धीमान मौजूद थीं। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम नवीन कुमार ने ध्वज फहराया गुहला-चीका ( वि): एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि भारत के संविधान में सभी नागरिकों को न्याय, समानता व स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत को विश्व में एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में पहचान मिली थी। एसडीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में आयोजित उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वज फहराने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में परेड की सलामी भी ली। कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका ने वंदे मातरम, राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य व शिवम एंड पार्टी ने देशभक्ति पर आधारित हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। एसडीएम नवीन कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को उनके घर पर जाकर तहसीलदार प्रदीप कुमार व नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने शाल व मिठाई देकर सम्मानित किया। इनमें गांव भागल की सुनेहरी देवी व कृष्णा देवी, अगोंध की सिद्र कौर, कक्योर माजरा की लखविद्र कौर शामिल थे।