भरतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के ब्लॉक गुहला के चुनाव संपन्न
गुहला-चीका भरतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के ब्लॉक गुहला का पहला सम्मलेन का आयोजन महावीर दल चीका के हाल में संपन्न हुआ। अध्यक्षता बलबीर सिंह डेरा पहलवान ने की व मंच संचालन चरणजीत कौर चाणचक ने किया।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : भरतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के ब्लॉक गुहला का पहला सम्मलेन का आयोजन महावीर दल चीका के हाल में संपन्न हुआ। अध्यक्षता बलबीर सिंह डेरा पहलवान ने की व मंच संचालन चरणजीत कौर चाणचक ने किया। किसान नेता बलवीर सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में ब्लॉक गुहला की पहली इकाई का चुनाव किया गया। बलवीर सिंह ने बताया कि यूनियन के कार्यक्रम, नियमों, शर्तों पर विस्तार से चर्चा करने के पश्चात यह फैसला किया गया की यूनियन का पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं रखेगा, किसी से भी जाति, धर्म, भाषा इलाके, लिग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा, किसी सरकारी चुनाव में भाग नहीं लेगा, कोई गैर सामाजिक कार्य नहीं करेगा, यूनियन के नाम का प्रयोग अपने निजी या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं करेगा। कमेटी के चुनाव से पहले आंदोलन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में गुहला ब्लॉक के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
बलवीर सिंह ने बताया यूनियन ने यह फैसला किया है कि पदाधिकारी आपसी तालमेल बना कर कार्य करेंगे। यूनियन को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं रखेगा।
इसमें प्रताप सिंह अगौंध प्रधान, चरणजीत कौर चाणचक वरिष्ठ उप प्रधान, सुल्तान सिंह सरकपुर महासचिव, कुलवंत सिंह, भगत सिंह उप्रधान, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह सचिव, अवतार सिंह कैशियर, गुरप्रीत सिंह संगठन सचिव, प्रगट सिंह, जोधवीर सिंह प्रैस सचिव, लखबीर सिंह ऑडिटर, मनदीप सिंह कानूनी सलाहकार, बलबीर सिंह, कश्मीर सिंह सुभाष चंद पीडल, मांगा राम बदसूई को मुख्य सलाहकार चुना गया।