राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर जाकर जुटाई जानकारी
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर जाकर जानकारी जुटाई जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 07:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सीवन : जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर जाकर जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार को विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने सीवन खंड के उम्मेदपुर और मलिकपुर गांवों में सर्वे की जानकारी जुटाई। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में घर-घर के सर्वे में यह जिला 15वें स्थान पर है। अब तक जिले में 101683 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इस मौके पर खंड सीवन के बीआरसी विष्णु शर्मा, उमेदपुर के सरपंच बलविद्र सिंह और सक्षम युवा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें