Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रयासों से नगर परिषद की तरफ से नगर पालिका कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। संघ राज्य उपमहासचिव शिवचरण प्रधान महेंद्र बिड़लान और सचिव विक्की टांक ने बताया कि नगरपालिका के कर्मचारी कोरोना काल में लगातार लोगों की सेवाएं कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 06:28 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 06:28 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर
सफाई कर्मचारियों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, कैथल : नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रयासों से नगर परिषद की तरफ से नगर पालिका कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। संघ राज्य उपमहासचिव शिवचरण, प्रधान महेंद्र बिड़लान और सचिव विक्की टांक ने बताया कि नगरपालिका के कर्मचारी कोरोना काल में लगातार लोगों की सेवाएं कर रहे हैं। सफाई जैसे अहम कार्य में अपनी जान की चिता ना किए बिना काम में लगे हुए हैं। लेखाकार अधिकारी साहब राम की देखरेख में सफाई कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर दिया गया। संगठन ने इन कोरोना योद्धाओं के लिए मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने, गर्मी एवं सर्दी की वर्दियां और जूतों की विभाग से मांग की थी। लगातार प्रयासों से ज्यादातर सामान पहले दिया जा चुका है। इस मौके पर नप सचिव धर्मवीर, सफाई निरीक्षक प्रदीप, उपप्रधान बिट्टू बोहत, कैशियर जगदीश कुमार, अनिल टांक, लक्की, गौरव, सुरेंद्र मौजूद थे।

loksabha election banner

महिलाओं को कोविड से बचाव को लेकर किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कैथल : टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट रेडक्रास सोसायटी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता सचिव रामजी लाल ने की। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता अरविद खुरानिया मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव शर्मा ने टारगेटेड इंटरवेंशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसमें टीआइ द्वारा दी जा रही सेवाओं को विस्तार से बताया। अधिवक्ता अरविद खुरानिया ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों की भी जानकारी दी। बीरबल दलाल ने बताया कि सभी महिलाओं को स्वयं व उनके परिवारों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने बारे भी जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं को राशन किट, सैनिटाइजर, मास्क दिए। इस मौके पर रामपाल शर्मा, लाजपत राय सिगला, ममता, निशा, सरोज, मनदीप, विकास, बाला, संतोष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.