Move to Jagran APP

90 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

अंबाला रोड पर टीवीएस बाइक एजेंसी के पास एक 90 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष प्लाट पर अपना दावा कर रहे थे। विवाद ज्यादा होने पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। दोनों पक्ष प्लाट की अपने पास रजिस्ट्री होने का दावा कर रहे हैं। इस प्लाट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:05 PM (IST)
90 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस
90 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

जागरण संवाददाता, कैथल : अंबाला रोड पर टीवीएस बाइक एजेंसी के पास एक 90 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष प्लाट पर अपना दावा कर रहे थे। विवाद ज्यादा होने पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। दोनों पक्ष प्लाट की अपने पास रजिस्ट्री होने का दावा कर रहे हैं। इस प्लाट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

loksabha election banner

बता दें कि रजिस्ट्री दोनों पक्षों के पास है, लेकिन विवाद फ्रंट और बैक साइड को लेकर है। दोनों पक्ष अपना-अपना प्लाट फ्रंट पर होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसका आगे प्लाट है और किसका पीछे है, इसकी सही जानकारी तो निशानदेही के बाद ही पता लग पाएगी। एक पक्ष ने पुलिस पर ही कब्जा करवाने तक के आरोप लगाए हैं। एसबीआइ रोड निवासी सुमन देवी ने बताया कि उन्होंने यह प्लाट करीब 20 वर्ष पहले खरीदा था। अगर इस पर कब्जा हो गया तो उनके जीने का कोई मकसद नहीं है। कानून हमारा साथ नहीं दे रहा। 15 दिन वे थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बार-बार प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। कभी रात को तो कभी सुबह चार बजे मिस्त्री व मजदूर लगाकर लगातार नींव निकाली जा रही है। वहीं सफीदों रोड जींद निवासी रामनिवास ने बताया कि उन्होंने अंबाला रोड पर 90 गज का प्लाट 2021 में अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम खरीदा था। उनके नाम फ्रंट की रजिस्ट्री है और प्लाट पर चारदीवारी निकाली थी। पीछे से उस चारदीवारी को गिरा दिया गया। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.