Move to Jagran APP

नगरपालिका कर्मचारी संघ का धरना छठे दिन भी रहा जारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ का धरना छठे दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता संघ के ब्लाक प्रधान संजीव कुमार ने की। मंच का संचालन सचिव रोहतास ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 09:38 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारी संघ का  धरना छठे दिन भी रहा जारी
नगरपालिका कर्मचारी संघ का धरना छठे दिन भी रहा जारी

संवाद सहयोगी, राजौंद: नगरपालिका कर्मचारी संघ का धरना छठे दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता संघ के ब्लाक प्रधान संजीव कुमार ने की। मंच का संचालन सचिव रोहतास ने किया। ब्लाक प्रधान ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारियों में दो दिवसीय हड़ताल पूरे हरियाणा में केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 29 व 30 जून को की गई थी। हड़ताल के बाद पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को डयूटी पर ले लिया गया। लेकिन राजौंद नगरपालिका प्रशासन ने 19 डोर टू डोर कर्मचारियों को डयूटी पर लेने पर इंकार कर दिया। इसके रोष स्वरूप नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान सुभाष शर्मा ने बताया कि एस के एस कोर ग्रुप जिला कैथल की मीटिग 7 जुलाई को होगी। बैठक में राजौंद से नगरपालिका प्रशासन द्वारा हटाए गए 19 कर्मचारी को काम पर लेने बारे एस के एस कोर ग्रुप के सदस्य जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रशासन से कर्मचारियों की मांगे नही मानी तो फिर यह आंदोलन जिला स्तरीय होगा। ब्लाक सचिव रामफल पटवारी ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन कर्मचारियों को हटा कर इसका राजनीतिकरण कर रहा है। जो कि सरासर गलत है। इस दौरान बीरभान जाखौली, अनू, आरती, बबली, नरेश, सोनू, संजय कर्मचारी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.