भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन आशीर्वाद से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
जागरण संवाददाता, कैथल : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन आशीर्वाद से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। चौथे दिन की प्रभात फेरी माता गेट स्थित विश्वनाथ शर्मा के निवास पर निकाली। भगवान कृष्ण के सामने ज्योति प्रज्जवलित कर प्रभात फेरी शुरू की गई। प्रभात फेरी माता गेट की गलियों से होते हुए निकली। विभिन्न स्थानों पर निवासियों ने प्रभात फेरी का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रभात फेरी का समापन शर्मा के निवास पर वापिस आने पर संकीर्तन के साथ हुआ। डॉ. इंद्र ने गीता के 12वें अध्याय का पाठ करवाया। राजेश गोयल ने छोटी-छोटी गईयां छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सौ मेरो मदन गोपाल। सुदेश कपूर ने कभी भूले से दर्शन आपका साकार हो जाता, मैं चरणों में लिपट जाता गले का हार हो जाता। रामलाल कालरा ने श्याम शरण में जो जाते हैं, श्याम के वो बन जाते हैं, भक्त दयालु ईश भजन में, मीरा के गुण गाते हैं। पारस गाबा ने राधा ऐसी भई श्याम की दीवानी, कि ब्रज की कहानी हो गई। संचालक सुजीत कपूर ने कहा कि इच्छा रहित होने की इच्छा करने के अतिरिक्त और किसी बात की इच्छा न करे। संगठन सचिव सुषम कपूर ने बताया कि 31 जुलाई की प्रभात फेरी अशोक मनचंदा के निवास स्थान नई अनाज मंडी के पास निकाली जाएगी। इस मौके पर अजय भंजाना, अशोक मित्तल, राजेंद्र बल्ली, गुलशन चुघ, अश्वनी खुराना, सोनू, वेदप्रकाश, सोनू वर्मा, अजय, कृष्ण गर्ग, राजेश बंसल, रोशन सैनी मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप