Move to Jagran APP

नई अनाज मंडी में करवाए जाएंगे विकास कार्य : लीला राम

विधायक लीला राम ने बताया कि शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों का पिटारा खोला है। कारोना महामारी के चलते विकास कार्यों में आई रुकावट के बाद सीएम द्वारा हलके के लिए हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:22 AM (IST)
नई अनाज मंडी में करवाए जाएंगे विकास कार्य  : लीला राम
नई अनाज मंडी में करवाए जाएंगे विकास कार्य : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल : विधायक लीला राम ने बताया कि शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों का पिटारा खोला है। कारोना महामारी के चलते विकास कार्यों में आई रुकावट के बाद सीएम द्वारा हलके के लिए हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर किए गए हैं।

loksabha election banner

इनमें तीसरी नई अनाज मंडी एक्सटेंशन मंडी में 340.21 लाख से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें 103.27 लाख से कवर्ड शेड बनाया जाएगा, जिसमें किसानों को अपनी फसल डालने में सुविधा मिलेंगे। 58.97 लाख से मंडी में कार्यालय का निर्माण कार्य किया जाएगा। 133.27 लाख से किसान विश्राम गृह बनाया जाएगा। इसमें फसल बेचने आए किसानों को आराम करने का वक्त मिलेगा। 16.91 लाख से विश्राम गृह की चहारदीवारी बनाई जाएगी।

तीसरी नई एक्सटेंशन अनाज मंडी बनने से कैथल जिले के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। जिले में दो कन्या कॉलेज और एक मेडिकल कॉलेज सीएम के द्वारा मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम 90 हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। शहर में लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।

बॉक्स

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, रामकुमार नैन, भाग सिंह खनौदा, नरेश मित्तल, सुभाष शर्मा, राम सिंह क्योड़क, ओमपाल, सत्तू कठवाड़, विकास गुर्जर, राजेंद्र शर्मा, रामेश्वर मानस, हरेंद्र मानस, राजेश, जग्गा सैनी, दलेल राठी, काला सांगण, प्रवीण मौजूद थे। ---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.