सीएम के कुशल नेतृत्व में प्रदेश छू रहा विकास की बुलंदियां: ढांडा
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास की बुलंदियों को छू रहा है। पूरे प्रदेश में ऐसा कोई गांव कस्बा या शहर ही जहां विकास कार्य न हुए हो व आगे भी चल रहे हैं।
संवाद सहयोगी, सीवन :
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास की बुलंदियों को छू रहा है। पूरे प्रदेश में ऐसा कोई गांव, कस्बा या शहर ही जहां विकास कार्य न हुए हो व आगे भी चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला कैथल को कुछ समय में ही दो महिला कालेज, एक मेडिकल कालेज व माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की सौगात देकर शिक्षा का हब बना दिया है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने संघ कार्यकर्ता मुकेश मुंजाल के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। देश व प्रदेश पर लगा भ्रष्टाचार का कलंक लगभग समाप्त हो चुका है। राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता तुषार ढांडा, डा. बहादुर सिंह मदान, गिरधारी लाल मुंजाल, रिकू मुंजाल, मीनू मुंजाल, अभि मेहता, अशोक गोयल, प्रशांत आनंद, मा. लक्ष्मी नरैण मुंजाल मौजूद रहे।