सर्व कर्मचारी संघ द्वारा रोष प्रदर्शन का हुआ आयोजन
फोटो न.- 23 संवाद सहयोगी, सीवन: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सीवन में तहसील क
फोटो न.- 23
संवाद सहयोगी, सीवन: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सीवन में तहसील कार्यालय तक रोष प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक सीवन के प्रधान स्वराज ¨सह व संचालन ब्लाक कैशियर बालकृष्ण द्वारा किया गया। जिला प्रेस प्रवक्ता मा. सतबीर गोयत भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन में सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ब्लाक प्रधान ने कहा कि सरकार से बार-बार बातचीत के बाद भी सरकार कर्मचारियों की मांगों के बारे में कोई कारवाई नहीं कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ की मुख्य मांगें हैं कि सभी विभागों के कर्मचारियों को जिन्होंने 2 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है और जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता है उन्हें समान काम-समान वेतन दिया जाए। ठेकेदार के द्वारा लगे हुए कर्मचारियों को सीधा विभाग द्वारा लगाया जाए। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार भत्तों में बढ़ोतरी व 24 हजार रुपये न्यूनतम वेतन मिले। नेशनल पेंशन स्कीम को समाप्त किया जाए। 1 जनवरी 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को पुरानी पेंश स्कीम में शामिल किया जाए। कर्मचारियों व उनके आश्रितों को कैशलेस मेडिकल की सुविधा मिले। पंजाब के समान वेतनमान व भत्ते दिए जाएं। विभागों में खाली पड़े पदों पर तुरंत प्रभाव से पक्की भर्ती की जाए। आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील व ग्रामीण चौकीदार को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सभी कर्मचारी यूनियनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने कच्चे व पक्के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ 14 मार्च से 20 मार्च तक सभी मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन करेगा व 21 मार्च से 27 मार्च तक डीसी कार्यालय पर सामूहिक पड़ाव डाले जाएंगे। 27 मार्च को ही अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन डीसी के माध्यम से दिया जाएगा। यदि फिर भी सरकार न जागी व मांगें नहीं मानी गई तो फिर संघ को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रधान कमल कुमार, सचिव सीनू बैनीवाल, राजेश कुमार, होशियार ¨सह, रामफल दयौरा व कृष्ण उपस्थित थे।