कोरोना के 18 नए केस मिले, 10 हुए ठीक
नंदी राइस मिल के पांच कर्मचारी आरकेएसडी स्कूल का शिक्षक सहित 18 लोग पॉजिटिव मिले।
जागरण संवाददाता, कैथल : नंदी राइस मिल के पांच कर्मचारी, आरकेएसडी स्कूल का शिक्षक, प्राइवेट कुक सहित कोरोना के कुल 18 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कालू वाली गामड़ी निवासी 23 साल का युवक, गुहला से 33 साल का युवक, शक्ति नगर निवासी 38 साल का युवक, पूंडरी से 70 साल का बुजुर्ग, टटियाना से से महिला पॉजिटिव मिली है। इसी प्रकार चीका, फतेहपुर, पूंडरी में बुजुर्ग सहित चार केस मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 2828 हो गई है। वहीं 2630 लोगों ने कोरोना को हराया है। बुधवार को भी दस लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब 156 एक्टिव केस रह गए हैं। 30 के करीब सिविल अस्पताल में और अन्य मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। अब तक 42 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पॉजिटिव मरीजों को के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। आज सैंपल लिए जाएंगे। बाक्स-
जिला सिविल सर्जन डा. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बुधवार को 18 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी को आइसाोलेट कर दिया है। संपर्क में आए लोगों की पहचान कर आज सैंपल लिए जाएंगे। लोगों से अपील है की कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क रहें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सात अस्पतालों में कोरोना जांच की जा रही है। लक्षण नजर आने पर लोग जांच करने से पीछे न हटें।