निरीक्षण के नाम पर सरकारी स्कूलों को बदनाम करने की चल रही साजिश
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव सतबीर गोयत ने कहा कि कुछ अधिकारी निरीक्षण के नाम पर सरकारी स्कूलों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर स्कूलों का दौरा कर रही है।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव सतबीर गोयत ने कहा कि कुछ अधिकारी निरीक्षण के नाम पर सरकारी स्कूलों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर स्कूलों का दौरा कर रही है। अन्य अधिकारियों की तरह संघ उनका भी स्कूलों का दौरा करने पर स्वागत करता है, लेकिन दौरे के नाम पर बार बार स्कूलों के माहौल को मीडिया के माध्यम से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। एक बार नहीं ऐसा बार बार हो रहा है।
सतबीर गोयत जिला कार्यालय में हुई संघ की बैठक में साथियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहले के मुकाबले हालातों में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। जिन स्कूलों का जिक्र किया जा रहा है, उनके परिणाम भी बेहतर रहे हैं। जिला प्रधान विजेंद्र मोर व सचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि विशेषकर पाडला स्कूल में हालात बहुत बुरे बताए गए हैं, जबकि यह सच्चाई नहीं है। स्कूल के प्रधानाचार्य व स्टाफ बहुत मेहनती हैं। स्कूल को हर तरह से आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण रोल रहता है।
पाडला स्कूल का परिणाम वहां कितनी पढ़ाई होती है इसका प्रमाण है। सदस्य की हरकतों से ऐसा लगता है जैसे इनको सरकारी स्कूलों को बदनाम करने का कार्य ही दिया गया है। स्कूलों की इतनी ही ¨चता है तो उनकी समस्याएं भी दूर करवाने का प्रयास करें और सुविधाओं के लिए लिखें। दखल ही देना है तो सीवन कन्या स्कूल के खेल मैदान में बनाए जा रहे पार्क का कार्य रुकवाएं जहां सरपंच जबरदस्ती पार्क बना रहे हैं।