कोरोना महामारी के खिलाफ निरंतर जारी रहेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जंग : सुरजेवाला
संवाद सहयोगी कलायत कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के निर्देशों पर सुदीप सुरज
संवाद सहयोगी, कलायत : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के निर्देशों पर सुदीप सुरजेवाला ने बुधवार को अनाज मंडी में दुकानदारों को सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां ने की। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए निर्देशों बारे कार्यकर्ताओं से पुन: रूबरू करवाया। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब तक कोरोना महामारी का सिलसिला नहीं थम जाता। तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता बुलंद इरादों के साथ संकट के खिलाफ जंग लड़ते रहेंगे। जिला सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए मुस्तैद किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी राम खेड़ी शेरखां, सतबीर उझाना, विकास सहारण, डा.कर्मवीर सिंह, बलवान कुराड़, भीम कौलेखां व पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ऋषिराम मौजूद थे।