Move to Jagran APP

इस बार 795 बूथों पर होंगे विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव सिर पर आते ही जिला निर्वाचन आयोग के अधिकारी और कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं। मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण अभियान जिलेभर में चल रहा है। जिले में 7 लाख 62 हजार 867 मतदाता हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से सात दिन पहले तक लोग अपना वोट बनवा सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 08:58 AM (IST)
इस बार 795 बूथों पर होंगे विधानसभा चुनाव
इस बार 795 बूथों पर होंगे विधानसभा चुनाव

सुरेंद्र सैनी, कैथल : विधानसभा चुनाव सिर पर आते ही जिला निर्वाचन आयोग के अधिकारी और कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं। मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण अभियान जिलेभर में चल रहा है। जिले में 7 लाख 62 हजार 867 मतदाता हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से सात दिन पहले तक लोग अपना वोट बनवा सकते हैं। 31 दिसंबर 2000 में पैदा हुआ युवक अपना वोट कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए फार्म नंबर छह भरकर बीएलओ को देना होगा।

prime article banner

किसी व्यक्ति को यदि अपना नाम वोटर सूची में देखना है तो वह बूथ नंबर बताते हुए बीएलओ से पता कर सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा सीईओ साइट पर संबंधित जिला व बूथ नंबर भरते हुए ऑनलाइन भी अपने पहचान पत्र के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। कोई व्यक्ति अपने किसी परिजन की मृत्यु या स्थान परिर्वतन के कारण उनका नाम मतदाता सूची से हटवाना चाहता है तो इसके लिए फार्म नंबर सात व फार्म में अशुद्धि को ठीक करवाने के लिए फार्म नंबर आठ भरते हुए कार्यालय में देने पर इसका समाधान होगा।

2014 में 676 बूथों पर हुआ था चुनाव

वर्ष 2014 में जिलेभर में विधानसभा में मतदान के लिए 676 बूथ बनाए गए थे। इस बार 795 बूथ हैं, तीन नए बूथ बनाने के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा हुआ है। इनमें दो कैथल विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 108 व 109 व गुहला क्षेत्र में कच्ची पिसौल में बूथ बनाया जाएगा। कैथल में विस में 206, कलायत में 209, पूंडरी में 184, गुहला में 196 बूथ बनाए गए हैं। चारों विधानसभा में बनाए गए बूथों को लेकर रिपोर्ट ली जा रही है, इसके साथ लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों को लेकर भी रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है, कि अब कर्मचारियों की ड्यूटी कैथल जिले में ही है या यहां से ट्रांसफर हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा कैथल व कम गुहला विस में हुआ था मतदान

पिछले विधानसभा चुनाव में 6 लाख 85 हजार 732 मतदाता थे। सबसे ज्यादा मतदान कैथल विधानसभा क्षेत्र में 83.46 प्रतिशत हुआ था। सबसे कम 81.1 प्रतिशत हुआ। पूंडरी में 82.75 व कलायत में 82.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कैथल में 2 लाख 7 हजार 319 मतदाता

जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। कैथल में 2 लाख 7 हजार 319 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1 लाख 7 हजार 319 व महिला 94 हजार 319 हैं। गुहला में 1 लाख 79 हजार 563 कुल मतदाता, इनमें पुरुष 94 हजार 916, महिला 84 हजार 644 हैं। कलायत में 2 लाख 764 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 8 हजार 320 पुरष व 92 हजार 472 महिला। इसी प्रकार पूंडरी विस में 1 लाख 80 हजार 902 मतदाता हैं। पुरुष 96 हजार 903 व महिला वोटर 83 हजार 998 हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारी

जिला निर्वाचन आयोग कार्यालय से नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूचियों के विस्तृत पुनरीक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.