Move to Jagran APP

मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा चलने से बदला मौसम, बादलों से ढका आसमान

जागरण संवाददाता, कैथल : मौसम में आए बदलाव के साथ ठंड भी लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिन

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 01:23 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:23 AM (IST)
मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा चलने से बदला मौसम, बादलों से ढका आसमान
मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा चलने से बदला मौसम, बादलों से ढका आसमान

जागरण संवाददाता, कैथल : मौसम में आए बदलाव के साथ ठंड भी लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिन दिनों से आसमान में बादल चाल बनी हुई है, जिस कारण जिले में ठंड ज्यादा हुई है। वहीं हवा तेज होने का असर भी जिले के तापमान पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह कह अपेक्षा अब जिले के अधिकतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है। सोमवार को सुबह से निकली चटख धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा भी तेज हो गई। मौसम वैज्ञानिकों को अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बरसात की भी संभावना है। मौसम की करवट के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह ठंडी हवा चलने से बच्चे ठिठुरते नजर आए। ठंडी हवा चलने से धुंध से तो राहत मिली, लेकिन ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। बॉक्स

loksabha election banner

11 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का अधिकतम तापमान :

सोमवार को जिले का न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चली, जिसमें 60 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बॉक्स

आज भी ठंडा रहेगा मौसम :

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जसबीर ¨सह ने बताया कि मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। ठंड से गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा। ऐसा मौसम गेहूं की पैदावार को बढ़ाने में अनुकूल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.